फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Boeing Fleet Plane from Dubai to Cochin diverted to Mumbai after Low pressure technical snag news in

Air India: दुबई से कोच्चि आ रहे एयर इंडिया विमान में तकनीकी समस्या, मुंबई में कराई गई लैंडिंग

Thu, 21 Jul 2022 08:42 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 21 Jul 2022 08:42 PM IST
सार

इस घटना के बाद विमानन नियंत्रक डीजीसीए ने भी बयान जारी किया। एजेंसी की तरफ से कहा गया कि एयर इंडिया की बोइंग फ्लीट बी787 को उड़ान भरने से रोका जाएगा

विज्ञापन
Air India Boeing Fleet Plane from Dubai to Cochin diverted to Mumbai after Low pressure technical snag news in
एयर इंडिया - फोटो : ANI

विस्तार

एयर इंडिया के बोइंग बेड़े के विमान में तकनीकी खराबी का मामला सामने आया है। बताया गया है कि एयर इंडिया के दुबई से कोच्चि आ रहे  बी787 विमान, फ्लाइट संख्या-934 में फ्लाइट के दौरान ही कम दबाव की समस्या पैदा हो गई। इसके बाद इस विमान को मुंबई में लैंड कराया गया। इस घटना के बाद विमानन नियंत्रक डीजीसीए ने भी बयान जारी किया। एजेंसी की तरफ से कहा गया कि एयर इंडिया की बोइंग फ्लीट बी787 को उड़ान भरने से रोका जाएगा और फ्लाइट के क्रू को रोस्टर से भी हटाया जाएगा। 
विज्ञापन


अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकतीं एयरलाइंस: केंद्र
इस बीच हवाई यात्रियों को अब एयरपोर्ट पर चेक-इन काउंटरों पर बोर्डिंग पास लेने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। नागर विमानन मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इस संदर्भ में आदेश जारी करते हुए कहा कि एयरलाइंस एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास जारी करने के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकती हैं। मौजूदा समय में वेब चेक-इन नहीं करने पर एयरलाइंस बोर्डिंग पास जारी करने के लिए 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क लेती हैं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो भी एयरपोर्ट के चेक-इन काउंटर पर यात्रियों से बोर्डिंग पास के लिए अतिरिक्त शुल्क लेती है। मंत्रालय ने ट्वीट किया कि नागर विमानन मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि एयरलाइंस यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी करने के लिए अतिरिक्त शुल्क ले रही हैं। यह विमानन नियम, 1937 के प्रावधानों के अनुरूप जारी निर्देशों के तहत उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed