{"_id":"628bbd1bb4d0353f53126784","slug":"air-india-asks-staff-to-vacate-govt-owned-housing-colonies-by-july-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: एयर इंडिया के कर्मचारी खाली करेंगे सरकारी स्वामित्व वाली आवासीय कॉलोनियां, जानें कितनी है समय सीमा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: एयर इंडिया के कर्मचारी खाली करेंगे सरकारी स्वामित्व वाली आवासीय कॉलोनियां, जानें कितनी है समय सीमा?
Mon, 23 May 2022 10:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 23 May 2022 10:28 PM IST
सार
टाटा समूह ने अपने कर्मचारियों से सरकारी स्वामित्व वाली आवासीय कॉलोनियां 26 जुलाई तक खाली करने को कहा है। गौरतलब है कि टाटा समूह ने पिछले साल 8 अक्टूबर को एयर इंडिया को सफल बोली के बाद खरीदा था।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के कर्मचारियों पर गाज गिरी है। दरअसल, टाटा समूह ने अपने कर्मचारियों से सरकारी स्वामित्व वाली आवासीय कॉलोनियां 26 जुलाई तक खाली करने को कहा है। गौरतलब है कि टाटा समूह ने पिछले साल 8 अक्टूबर को एयर इंडिया को सफल बोली के बाद खरीदा था। विनिवेश की शर्तों के अनुसार, एयरलाइन की गैर-प्रमुख संपत्ति जैसे हाउसिंग कॉलोनियां सरकार के पास रहती हैं।
विज्ञापन
बता दें कि एयर इंडिया की दो प्रमुख हाउसिंग कॉलोनियां हैं, जिनमें से एक दिल्ली में और दूसरी मुंबई में स्थित है। एयर इंडिया ने इस बारे में 18 मई को आदेश जारी किया था। इसमें कंपनी ने बताया है कि हमें एआई एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड (एआईएएचएल) से 17 मई, 2022 को एक ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें हमें एयर इंडिया के निर्णय के अनुरूप 26 जुलाई तक कंपनी आवास खाली करने के लिए निवासियों को रिमाइंडर भेजने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एआईएएचएल की स्थापना 2019 में केंद्र द्वारा विनिवेश के बाद एयर इंडिया समूह की गैर-प्रमुख संपत्तियों को बेचकर ऋण से निपटने के लिए की गई थी। वहीं, एआईएसएएम मंत्रियों के एक समूह है, जिसे गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बनाया गया था। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं। इस समूह ने एयर इंडिया के विनिवेश को संभाला था।
विज्ञापन