फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   air hostess allegedlySexuallly exploited in Mumbai flat by colleague and his two room mates

मुंबई के फ्लैट में एयरहोस्टेस के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एयरलाइन का सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार

Thu, 06 Jun 2019 08:58 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 06 Jun 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
air hostess allegedlySexuallly exploited in Mumbai flat by colleague and his two room mates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

एक जानी-मानी एयरलाइन की 25 साल की एयरहोस्टेस के साथ सोमवार को मुंबई के एक फ्लैट में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में एक सह-कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। जिसे अदालत ने 10 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है। महिला की शिकायत के आधार पर जिस फ्लैट में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ, उसमें तीन लोग रहते हैं और घटना के समय वहां एक महिला भी मौजूद थी। 

विज्ञापन


आरोपी का नाम स्वपनिल बदोनिया है उसकी उम्र 23 साल है। पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार किया। वह शिकायतकर्ता को जानता है और उसी एयरलाइन के सुरक्षा विभाग में कार्य करता है। दो और व्यक्तियों की भूमिका फिलहाल जांच के घेरे में है। एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर नितिन अलकनुरे ने घटना की पुष्टि की है।  
विज्ञापन


अलकनुरे ने कहा, 'हमें यह पता चला है कि बदोनिया अकेला ऐसा शख्स था जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों रुममेट्स की भूमिका जांच के घेरे में हैं। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार को घटित हुई जब शिकायतकर्ता हैदराबाद से मुंबई पहुंची। वह छत्रपति शिवाजी अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाम के सात बजे पहुंची। यहां उसे बदोनिया मिला जो उसी एयरलाइन में सुरक्षा अधिकारी के तौर पर काम करता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि बदोनिया और पीड़िता एक ही कार में हवाई अड्डे से बाहर निकले और उसने उसे मलाड के एक मॉल में उतार दिया, खुद आगे चली गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह घर गई अपना समान रखा और फिर मॉल आई जहां आरोपी उसका इंतजार कर रहा था। इसके बाद दोनों बार गए। उन्होंने तब तक शराब पी जब तक कि बार बंद नहीं हो गया। 

पुलिस ने बताया कि बदोनिया के अनुसार पीड़िता ने इतनी ज्यादा शराब पी हुई थी कि उसने उसे घर भेजने की बजाए होटल में चेक-इन करने की कोशिश की। लेकिन उनकी हालत को देखकर उन्हें चेक-इन करने की इजाजत नहीं दी गई। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने फ्लैट चलने का सुझाव दिया जिसमें वह दो लोगों के साथ रहता है।

शिकायतकर्ता ने अपने बयान में कहा, 'वह मुझे अपने अंधेरी (पूर्व) स्थित फ्लैट पर लेकर गया। जहां उसके दो रुममेट और एक महिला मौजूद थी। मेरी स्थिति का फायदा उठाते हुए उन्होंने एक-एक कर मेरे साथ दुष्कर्म किया और मेरी पिटाई की।' सूत्रों ने बताया कि हालांकि सुबह 10 बजे उठने पर उसकी आंखों और कंधों पर चोट के निशान दिखे।

पुलिस ने कहा कि जब पीड़िता ने बदोनिया से पूछा तो उसने दावा किया कि वह नशे में धुत्त था इसलिए उसे कुछ याद नहीं है। जब उसने दूसरी महिला से पूछा तो उसने जवाब देने से मना कर दिया। अधिकारी ने कहा, 'पीड़िता के पिता रातभर उसे फोन करते रहे लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। एक दोस्त ने उसे जोगेश्वरी के पास मैकडॉनल्ड में बदोनिया के साथ देखा था।'


पीड़िता का दोस्त उसे घर लेकर गया और जब उसके पिता ने चोट के निशान को लेकर पूछा तो उसने बताया कि बदोनिया ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पिता उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए जहां उसने बदन दर्द की शिकायत की और पूरी घटना बताई। अस्पताल के अधिकारियों ने फिर एमआईडीसी पुलिस स्टेशन को सूचना दी। जिसके बाद सामूहिक दुष्कर्म, पिटाई और सामान्य इरादे के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed