IAF Day 2020 Updates: भारत के आसमान में गरजा राफेल विमान, अपाचे और एम-35 ने दिखाए करतब
Indian Air Force Day 2020: भारतीय वायुसेना 8 अक्तूबर को अपनी 88वीं वर्षगांठ मना रही है। हिंडन एरयबेस पर वायुसेना परेड हुई। इसके बाद राफेल, सुखोई, एलसीए तेजस, जगुआर के साथ दूसरे विमान ने फ्लाई पास्ट करके आसमान में दुनिया को भारत की ताकत दिखाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने कहा कि मैं राष्ट्र को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारतीय वायु सेना विकसित होगी और देश की संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए सभी परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहेगी। वायुसेना प्रमुख ने उत्कृष्ट सेवा करने वाले जवानों को सम्मानित किया। उन जवानों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक की थी। वहीं इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वायु वीरों को शुभकामनाएं दीं। यहां पढ़ें इससे जुड़े सभी अपडेट्स-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
सारंग टीम ने दिखाए करतब
वायुसेना दिवस के मौके पर सारंग टीम ने आसमान में अपने करतब दिखाए।https://www.amarujala.com/video/india-news/88th-indian-airforce-day-see-88th-iaf-day-celebration-at-hindon-airbase
वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन में लड़ाकू विमान
वायुसेना दिवस के मौके पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस में वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन बनाई।#WATCH Indian Air Force fighter jet carries out vertical charlie manoeuvre at Hindon Air Base in Ghaziabad, as IAF celebrates its 88th anniversary today.#AirForceDay2020 pic.twitter.com/K68On8puHb
— ANI UP (@ANINewsUP) October 8, 2020
सूर्यकिरण टीम ने आसमान में दिखाए करतब
सूर्यकिरण की टीम ने एक बार फिर आसमान में अपने करतब दिखाए। इस टीम के तहत ऐसे लड़ाकू विमान आते हैं जो दुश्मन को वक्त रहते ध्वस्त कर सकते हैं।एयर बेस से उड़ान भरता तेजस विमान
उत्तर प्रदेश में भारतीय वायुसेना दिवस पर गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर उड़ान भरता तेजस विमान।#WATCH उत्तर प्रदेश: भारतीय वायसुेना दिवस पर गाज़ियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर उड़ान भरता तेजस विमान। pic.twitter.com/IECMXrsW6Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2020
एकलव्य फॉर्मेशन में अपाचे और एमआई-35
गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर अपाचे और एमआई-35 हेलीकॉप्टरों ने एकलव्य फॉर्मेशन बनाई।#WATCH: Flares fired by the Eklavya formation including Apache and Mi-35 attack helicopters at the Hindon Air Base in Ghaziabad.#AirForceDay2020 pic.twitter.com/ps70ymRp3X
— ANI UP (@ANINewsUP) October 8, 2020
राफेल, तेजस और जगुआर ने आसमान में दिखाई ताकत
वायुसेना दिवस के मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से आसमान में राफेल ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई। राफेल के साथ थ्री फॉर्मेशन में जगुआर लड़ाकू विमान भी रहे, जिन्होंने आसमान में उड़ान भरी। राफेल के बाद स्वदेशी विमान तेजस ने आसमान में फ्लाई पास्ट किया।#WATCH Rafale fighter jet carries out a minimum radius turn within an area smaller than a hockey field forming a figure of eight, on the 88th IAF day, at Hindon airbase pic.twitter.com/3GB7CMs0YX
— ANI UP (@ANINewsUP) October 8, 2020
चिनूक हेलीकॉप्टरों ने किया फ्लाईपास्ट
हिंडन एयरबेस पर 88वें भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर दो चिनूक हेलीकॉप्टरों ने फ्लाई पास्ट में भाग लिया। चिनूक के साथ अपाचे हेलिकॉप्टर, ग्लोबमास्टर, सुखोई समेत कई लड़ाकू विमानों ने अपना दम दिखाया।Ghaziabad: Two Chinook helicopters take part in flypast to mark 88th Indian Air Force Day, at Hindon airbase pic.twitter.com/BgEJ8n7sOv
— ANI UP (@ANINewsUP) October 8, 2020
परिवर्तनकारी दौर से गुजर रही है वायुसेना
वायुसेना प्रमुख चीफ एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने वायुसेना दिवस के मौके पर कहा, 'आज हम 89वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। भारतीय वायुसेना परिवर्तनकारी दौर से गुजर रही है। हम एक ऐसे युग में प्रवेश कर रहे हैं, जहां हम एयरोस्पेस पावर को नियोजित करेंगे और एकीकृत मल्टी-डोमेन का संचालन करेंगे। यह वर्ष वास्तव में अभूतपूर्व रहा, दुनिया भर में कोविड-10 तेजी से फैला। इस पर हमारे देश की प्रतिक्रिया दृढ़ थी। हमारे योद्धाओं की दृढ़ता और संकल्प ने सुनिश्चित किया कि भारतीय वायुसेना इस दौरान अपने फुल स्केल ऑपरेशन की क्षमता को बनाए रखे। मैं राष्ट्र को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारतीय वायुसेना हमारे देश की संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए सभी परिस्थितियों में हमेशा तैयार रहेगी। मैं उत्तरी सीमा पर हाल के गतिरोध में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सभी वायु योद्धाओं की सराहना करता हूं। हमने किसी भी परिस्थिति को संभालने के लिए अल्प सूचना (शॉर्ट नोटिस) पर अपने कॉम्बैट एसेट्स की तैनात की और भारतीय सेना की सभी आवश्यकताओं को पूरा किया।'As we enter the 89th year, the IAF is undergoing a transformational change. We are entering an era which will redefine where we employ aerospace power and conduct integrated multi-domain operations: IAF Chief Air Chief Marshal Rakesh Kumar Singh Bhadauria #AirForceDay https://t.co/co4G89DBK5 pic.twitter.com/1QI8vODrxN
— ANI UP (@ANINewsUP) October 8, 2020
वायुसैनिकों को सम्मानित कर रहे हैं भदौरिया
वायुसेना दिवस पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया वायुसैनिकों को सम्मानित कर रहे हैं।युद्ध सेवा मेडल
अति विशिष्ट सेवा मेडल– सुनील काशीनाथ
विशिष्ट सेवा मेडल– ग्रुप कैप्टन यशपाल नेगी
विशिष्ट सेवा मेडल– ग्रुप कैप्टन हेमंत कुमार
विशिष्ट सेवा मेडल– ग्रुप कैप्टन जोजेस
विशिष्ट सेवा मेडल– स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल
गैलेंट्री अवॉर्ड
ग्रुप कैप्टन प्रणब राज
ग्रुप कैप्टन दलेर सिंह
ग्रुप कैप्टन राजेश अग्रवाल
विंग कमांडर अमित रंजन
स्क्वाडन लीडर पंकज अरविंद
ग्रुप कैप्टन प्रभात मलिक
ग्रुप कैप्टन रामाराव
ग्रुप कैप्टन गिरीश
ग्रुप कैप्टन तरुण गुप्ता
ग्रुप कैप्टन प्रेम आनंद
ग्रुप कैप्टन सुमित गर्ग
ग्रुप कैप्टन सौरभ
ग्रुप कैप्टन समित गुप्ता
विशिष्ट सेवा मेडल
एयरवाइस मार्शल दलजीत सिंह
एयरवाइस मार्शल सुंदरम आनंदन
एयर कोमोडोर विजय जोशी
ब्रिगेडियर संजय माथुर
उत्तर प्रदेश: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने गाज़ियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर युद्ध सेवा मेडल, वायु सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मंडल और यूनिट प्रशंसा पत्र प्रदान किए। pic.twitter.com/cp9UNVFYX8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2020
अमेरिकी राजदूत ने वायुसेना को दी बधाई
भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर ने भारतीय वायुसेना को उसकी 88वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। उन्होंने कहा, 'रक्षा सहयोग अमेरिका-भारत संबंधों की आधारशिला है क्योंकि हम एक स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित भारत-प्रशांत क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए मिलकर काम करते हैं। नभः स्पृशं दीप्तम्।'Congratulations to @IAF_MCC on their 88th Anniversary! Defense cooperation is a cornerstone of the #USIndia relationship, as we work together to secure a free, open, and rules-based Indo-Pacific region. नभः स्पृशं दीप्तम् #PartnersInDefense #AFDay2020 #IndianAirForceDay pic.twitter.com/pTB0EDUiwq
— Ken Juster (@USAmbIndia) October 8, 2020