{"_id":"5d844fe18ebc3e93b65d4d74","slug":"air-force-chief-bs-dhanoa-says-coordination-between-security-forces-necessary-to-win-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ बोले- युद्ध जीतने के लिए सुरक्षा बलों के बीच तालमेल जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ बोले- युद्ध जीतने के लिए सुरक्षा बलों के बीच तालमेल जरूरी
Fri, 20 Sep 2019 09:34 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 20 Sep 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ
- फोटो : PTI
वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने गुरुवार को कहा कि युद्ध जीतने के लिए वायु सेना की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। साथ ही उन्होंने सभी सुरक्षा बलों के बीच ताल-मेल की अहमियत को भी रेखांकित किया।
विज्ञापन
हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए धनोआ ने उन सुरक्षा मुद्दों के बारे में बताया जिनका सामना देश कर रहा है और परिवीक्षाधीन अधिकारियों से आतंकवाद की चुनौती का मुकाबला करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
अकादमी की ओर से जारी विज्ञप्ति में धनोआ के हवाले से कहा गया है कि युद्ध जीतने के लिए हवाई वर्चस्व जरूरी है। लिहाजा सभी सुरक्षा बलों के बीच ताल-मेल सर्वाधिक अहम है।
विज्ञापन
विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत सरकार के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) आर चिदम्बरम ने भी अकादमी का दौरा किया और परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों को संबोधित किया।