{"_id":"66fb8a4d113dada2b2039bce","slug":"air-force-chief-air-chief-marshal-ap-singh-taking-blessings-of-his-mother-took-over-as-chief-of-air-staff-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"AP Singh: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह संभाली वायुसेना प्रमुख की जिम्मेदारी; मां केपैर छूए, दो बार सैल्यूट भी किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AP Singh: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह संभाली वायुसेना प्रमुख की जिम्मेदारी; मां केपैर छूए, दो बार सैल्यूट भी किया
Tue, 01 Oct 2024 11:06 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:06 AM IST
सार
वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना आत्मनिर्भरता, परिचालन क्षमताओं और बेहतर प्रशिक्षण की दिशा में काम जारी रखेगी। यही उनका फोकस क्षेत्र होंगा और जैसे-जैसे समय गुजरेगा, स्थिति में बदलाव के साथ तालमेल बिठाया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना प्रमुख एपी सिंह
- फोटो : ANI (Video Grab)
विस्तार
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने सोमवार, 30 सितंबर को भारतीय वायु सेना प्रमुख का पदभार संभाला। उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर अपनी मां पुष्वंत कौर का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। वायुसेना के नए प्रमुख एपी सिंह ने बताया कि उनका मोटो सशक्त सुदृढ और आत्मनिर्भर है। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना आत्मनिर्भरता, परिचालन क्षमताओं और बेहतर प्रशिक्षण की दिशा में काम जारी रखेगी।
वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने कहा, 'भारतीय वायुसेना आत्मनिर्भरता, परिचालन क्षमताओं और बेहतर प्रशिक्षण की दिशा में काम जारी रखेगी। यही मेरे फोकस क्षेत्र होंगे और जैसे-जैसे समय गुजरेगा, हम स्थिति में बदलाव के साथ तालमेल बिठाएंगे। स्वदेशी लड़ाकू विमान कार्यक्रमों के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर एपी सिंह ने कहा, मैं तेजस कार्यक्रम के उड़ान परीक्षण के दिनों से ही इससे जुड़ा हुआ हूं। यह मेरे दिल के बहुत करीब है। मुझे मालूम है कि इस एयरक्राफ्ट में क्षमता है। मौजूदा स्थिति के हिसाब से यह बहुत विमान है। हालांकि, हमारे पास ऐसे विमानों के लिए स्थान है। हमने इस तरह के 200 से ज्यादा विमानों का ऑर्डर दिया है।"
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, "हमें मार्क 2 (विमान) और एडवांस्ड मिडियम कॉमबैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) कार्यक्रम की ओर अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। इसे हासिल करने के लिए हमारे पास क्षमता है। इसे सफल बनाने के लिए सभी को एकसाथ आना होगा।" बता दें कि एपी सिंह ने वीआर चौधरी की जगह ली है। दरअसल, वीआर चौधरी का तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Indian Air Force chief Air Chief Marshal AP Singh taking blessings of his mother Pushwant Kaur at the National War Memorial today. He took over as Chief of Air Staff on Monday, September 30. pic.twitter.com/qYCyEyPWNL
— ANI (@ANI) October 1, 2024
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने कहा, 'भारतीय वायुसेना आत्मनिर्भरता, परिचालन क्षमताओं और बेहतर प्रशिक्षण की दिशा में काम जारी रखेगी। यही मेरे फोकस क्षेत्र होंगे और जैसे-जैसे समय गुजरेगा, हम स्थिति में बदलाव के साथ तालमेल बिठाएंगे। स्वदेशी लड़ाकू विमान कार्यक्रमों के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर एपी सिंह ने कहा, मैं तेजस कार्यक्रम के उड़ान परीक्षण के दिनों से ही इससे जुड़ा हुआ हूं। यह मेरे दिल के बहुत करीब है। मुझे मालूम है कि इस एयरक्राफ्ट में क्षमता है। मौजूदा स्थिति के हिसाब से यह बहुत विमान है। हालांकि, हमारे पास ऐसे विमानों के लिए स्थान है। हमने इस तरह के 200 से ज्यादा विमानों का ऑर्डर दिया है।"
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: On being asked about the future of the Indigenous Fighter aircraft programmes, Indian Air Force Air Chief Marshal AP Singh says, "I have been associated with the Tejas programme right from its flight testing days and it is very close to my heart. I know that this… pic.twitter.com/AyrjXXGrKv