फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air-crash survivor wins a million dollar lottery

दुनिया का सबसे किस्मतवाला, पहले विमान हादसे में बचा फिर लगी 6.6 करोड़ की लॉटरी

Thu, 11 Aug 2016 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Aug 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
Air-crash survivor wins a million dollar lottery
- फोटो : times of india

मोहम्मद बशीर जैसी किस्मत शायद ही कुछ लोगों की होती है, ‌एक बड़े विमान हादसे में उनकी जान बाल बाल बची तो किस्मत का शुक्रिया मना ही रहे थे कि उन्हें पता लगा कि उनकी साढ़े छह करोड़ की लॉटरी लग गई है। 

विज्ञापन


बशीर को यकीन ही नहीं हो रहा है कि एक हफ्ते में किस्मत दो बार उन पर इस कदर मेहरबान हो गई है। आइए अब आपको बताते हैं पूरा मामला। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार केरल निवासी 62 वर्षीय मोहम्मद बशीर अब्दुल खादर कुछ दिन पहले ही दुबई में हुए जेट एयरवेज के विमान हादसे में बाल बाल बचे थे। 
विज्ञापन


अखबार ने गल्फ न्यूज के हवाले से बताया कि मोहम्मद बशीर ने ईद की छुट्टियों पर अपने घर तिरुअनंतपुरम जाने से पहले लॉटरी का एक टिकट खरीदा था।  दुबई में एक बड़े कार डीलर के ग्रुप के साथ फ्लीट एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर काम करने वाले बशीर को एक आदत है कि वह अपने घर जाने से पहले लॉटरी का एक टिकट खरीदते हैं। लेकिन 17 टिकट खरीदने के साथ ही उनकी किस्मत तब चमक उठी जब उनकी एक मिलियन डॉलर की लॉटरी लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर होने से चार महीने पहले लगी करोडों की लॉटरी

Air-crash survivor wins a million dollar lottery

खास बात ये है कि चार महीने बाद ही बशीर अपनी नौकरी से रिटायर होने वाले हैं। 0845 नंबर वाला टिकट उन्होंने दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ही खरीदा था। इतनी बड़ी लॉटरी लगने के बाद अब बशीर की इच्छा है कि रिटायरमेंट के बाद अपने घर लौटने पर वह एक नई नौकरी ढूंढेंगे और जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे।

बता दें कि दादा बन चुके बशीर को एक समय अपने 21 साल के बेटे के इलाज के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। जन्म के 13 दिन बाद ही एक दुर्घटना के कारण उनके बेटे को पैरालाइसिस की समस्या हो गई थी जो बाद तक बनी रही। उसके इलाज के लिए रकम जुटाने में उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। 

वो बताते हैं कि मैंने उसके इलाज पर बहुत रकम खर्च की यहां तक कि मुझे इसके लिए 1.8 करोड़ रुपये का लोन भी लेना पड़ा था। अब मैं इसे आराम से वापिस कर सकूंगा। अपनी नौकरी को शुक्रिया अदा करने वाले बशीर कहते हैं कि इसके चलते उनकी बेटी की शादी में काफी मदद मिली। 

अपने काम से प्यार करने वाले बशीर कहते हैं कि मैं तब तक काम करता रहूंगा जब तक कर सकता हूं। बकौल बशीर, कोई चीज आपको इतनी संतुष्टि नहीं दे सकती जितना आपकी मेहनत से कमाया पैसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed