फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Chief Marshal BS Dhanoa says After joining AH 64 E Apache Attack Helicopter in Indian Air Force

अपाचे हेलीकॉप्टर भारतीय वायु सेना की मारक क्षमता बढ़ाएगा: धनोआ

Tue, 03 Sep 2019 01:31 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 03 Sep 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
Air Chief Marshal BS Dhanoa says After joining AH 64 E Apache Attack Helicopter in Indian Air Force
वायुसेना अध्यक्ष बीएस धनोआ - फोटो : ANI

पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर मंगलवार को आधुनिक तकनीक से लैस आठ अपाचे 64-ई लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को भारतीय वायु सेना में औपचारिक रूप से शामिल कर लिया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा कि अपाचे 64-ई लड़ाकू हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना की अभियान और मारक क्षमताओं में वृद्धि करेगा।

विज्ञापन


धनोआ ने कहा कि अपाचे 64-ई लड़ाकू हेलीकॉप्टर पुराने हो रहे एमआई-35 बेड़े की जगह लेंगे। कुल 22 अपाचे लिए जाने है और इसकी आखिरी खेप मार्च 2020 में मिलेगी। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर आधुनिक तकनीक से लैस हैं और इन्हें पश्चिमी क्षेत्र में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपाचे हेलीकॉप्टर का भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल होना इसके आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक तकनीक से लैस अपाचे हेलीकॉप्टर सभी मौसमों में दिन रात तेजी से कार्रवाई करने में सक्षम हैं।



चार साल पहले भारत ने अमेरिका के साथ 22 अपाचे हेलीकॉप्टर का करार किया था।  2022 तक सभी 22 अपाचे हेलीकॉप्टर वायुसेना के बेड़े में शामिल हो जाएंगे। भारत ने अमेरिका की कंपनी बोइंग के साथ सितंबर 2015 में 22 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर के खरीद का सौदा किया था। इस सौदे की कुल राशि 9600 करोड़ है।

हेलफायर और स्ट्रिंगर मिसाइलों से है लैस

अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर में 16 एंटी टैंक एजीएम-114 हेलफायर और स्ट्रिंगर मिसाइल लगी होती है। हेलफायर मिसाइल किसी भी आर्मर्ड व्हीकल जैसे टैंक, तोप, बीएमपी वाहनों को पल भर में उड़ा सकती है। वहीं स्ट्रिंगर मिसाइल हवा से आने वाले किसी भी खतरे का सामना करने में सक्षम है। इसके साथ ही इसमें हाइड्रा-70 अनगाइडेड मिसाइल भी लगा होता है जो जमीन पर किसी भी निशाने को तबाह कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed