फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Arabia: Sharjah-bound flight stopped after bird hit incident at Coimbatore International Airport

Air Arabia: पक्षी से टकराने के बाद शारजाह जा रहा विमान रोका गया, कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की घटना

Mon, 02 Jan 2023 06:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोयंबटूर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 02 Jan 2023 06:47 PM IST
सार

एयर अरबिया के एक विमान को कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रोकना पड़ा।दरअसल, शारजाह जा रहे इस विमान से दो पक्षी टकरा गए थे, जिसके कारण यह कदम उठाया गया। 

विज्ञापन
Air Arabia: Sharjah-bound flight stopped after bird hit incident at Coimbatore International Airport
Air Arabia - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शारजाह जा रहे एयर अरबिया के विमान को कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रोकना पड़ा। दरअसल, विमान ने जैसे ही उड़ान भरने की तैयारी की, दो पक्षी विमान से टकरा गए। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से इसे रोक दिया गया। हवाईअड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो 164 यात्रियों को लेकर विमान ने उड़ान भरने के लिए सुबह सात बजे हवाईपट्टी पर आगे बढ़ा ही था, कि दो पक्षी बाईं ओर इंजन से टकरा गए। जिससे उड़ान को रोकना पड़ा। सभी यात्रियों के उतरने के बाद तकनीशियनों ने पक्षियों के कारण हुए नुकसान की जांच की गई।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, तकनीशियनों द्वारा समस्या को ठीक करने के बाद विमान उड़ान भरेगा। कुछ यात्रियों को होटलों में ठहराया गया, वहीं कुछ यात्री शहर में अपने घर चले गए। एयरलाइन के प्रवक्ता से संपर्क नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed