फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM president Owaisi oppose PM visit to Ayodhya for Ram Temple construction

प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या दौरे पर ओवैसी ने जताया विरोध, बताया संवैधानिक शपथ का उल्लंघन

Tue, 28 Jul 2020 02:25 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 28 Jul 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
AIMIM president Owaisi oppose PM visit to Ayodhya for Ram Temple construction
AIMIM chief Asaduddin Owaisi - फोटो : ANI

लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रामलला मंदिर के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा का विरोध किया है। ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का रामलला मंदिर के लिए अयोध्या दौरे पर जाना प्रधानमंत्री के संवैधानिक शपथ का उल्लंघन होगा। देश के संविधान का अहम हिस्सा है धर्मनिरपेक्षता।

विज्ञापन


अगले महीने पांच अगस्त को रामलला मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम होना है और इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कई लोगों को आमंत्रित किया है लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोगों की संख्या को 200 तक ही सीमित किया है। 
विज्ञापन


एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री के दौरे पर सवाल खड़ा किया है और कहा है कि प्रधानमंत्री का रामलला मंदिर के भूमि पूजन में शामिल होना उनके संवैधानिक पद की शपथ का उल्लंघन हो सकता है। ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्षता हमारे संविधान के मूल ढांचे का हिस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ओवैसी ने कहा कि हम इस बात को नहीं भूल सकते हैं कि बाबरी मस्जिद 400 सालों से अयोध्या में खड़ी थी लेकिन 1992 में इस मस्जिद को एक आपराधिक भीड़ ने ढहा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed