सीएए-एनआरसी पर ओवैसी बोले, कागज नहीं दिखाएंगे, सीना दिखाकर कहेंगे मार गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध और समर्थन में प्रदर्शन का दौर जारी है। वहीं इसे लेकर पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच बयानबाजी हो रही है। इसी बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा।
ओवैसी ने कहा कि जो मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वो सही मायने में मर्द-ए-मुजाहिद कहलाएगा... मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे की मार गोली। मार दिल पे गोली मार क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है।
A Owaisi: Jo Modi-Shah ke khilaaf awaaz uthayega woh sahi maayne mein mard-e-mujahid keh layega...Main watan mein rahunga,kaagaz nahi dikhaunga. Kagaz agar dikhane ki baat hogi toh seena dikhayenge ki maar goli. Maar dil pe goli maar kyunki dil mein Bharat ki mohabbat hai.#CAA pic.twitter.com/5VOPBgK8Ze
— ANI (@ANI) February 10, 2020
ओवैसी पहले भी सीएए और एनआरसी को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते रहे हैं। कुछ दिन पहले ओवैसी ने सीएए को भेदभाव पूर्ण बताया था। उन्होंने कहा था कि इस कानून से मुसलमानों को परेशान किया जाएगा। कुछ दिन पहले ही ओवैसी ट्वीट किया था, 'प्रधानमंत्री कार्यालय का कहना है कि सीएए किसी भी भारतीय की नागरिकता लेने का कानून नहीं है। लेकिन जैसा मैं कहता हूं इसका उपयोग गैर मुस्लिमों को हिरासत से निकालने के लिए किया जाएगा उनके मामले समाप्त कर दिये जाएंगे। मुस्लिम हिरासत में रहेंगे।'
असदुद्दीन ओवैसी ने छह फरवरी को आशंका जताई थी कि मतदान के बाद दिल्ली के शाहीन बाग को भाजपा जलियांवाला बाग बना देगी। शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ करीब दो महीने से लोग धरने पर बैठे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.