फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›    AIMIM leader Asaduddin Owaisi Slsms PM narendra modi government over Triple Talaq Bill

ट्रिपल तलाक पर ओवैसी बोले- मिस्टर मोदी आंखे खोलो और दिमाग से पर्दे हटाओ

Sat, 10 Mar 2018 09:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Mar 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
  AIMIM leader Asaduddin Owaisi Slsms PM narendra modi government over Triple Talaq Bill
एआईएमआईएम प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी ने ट्रिपल तलाक बिल मामले पर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने शनिवार को पुणे में कहा कि आज हमारी मां और बहनों ने जुलूस में हिस्सा लेकर जालिम हुकुमत को पैगाम दिया और हम नौजवानों को और बुजुर्गों को पैगाम दिया कि आपको भी खड़ा होना होगा शरियत के लिए। 
विज्ञापन


एआईएमआईएम प्रमुख ने आगे कहा कि मिस्टर मोदी आंखे खोलो और दिमाग से अपने पर्दे हटाओ, आप मुस्लिम खवातीनों के हमदर्द नहीं हैं, आप दुश्मन हैं हमारे और हमारी नाइंसाफी का इंतेजाम कर रहे हैं। मगर हमारे वजीर-ए-आजम सुनेंगे क्या? 
विज्ञापन


 


गौरतलब है कि देश में तीन तलाक बिल को लेकर चल रही बहस के बीच शनिवार को पुणे में मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक बिल के खिलाफ प्रदर्शन किय। बता दें कि इन महिलाओं ने सरकार से मुस्लिम पर्सनल लॉ में कोई बदलाव न किए जाने की मांग की। उन यह भी कहना है कि बिल बनाने को लेकर मुस्लिम महिलाओं, मुस्लिम संगठनों और पर्सनल लॉ बोर्ड कोई राय नहीं ली गई। 


वहीं लखनऊ में ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने शनिवार को कहा है कि मुस्लिम समुदाय में तलाक के मामले दूसरे समुदाय से कम हैं, इसके बावजूद तीन तलाक को लेकर निशाना बनाया जा रहा है। गाय, लव जेहाद के बहाने मुस्लिम समुदाय को डराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को तीन तलाक बिल के खिलाफ महिलाओं का बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed