फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM chief Asaduddun owaisi reacts over US president Trump call Father of india to PM Modi

ओवैसी ने कहाः 'प्रेस्ली' से तुलना सही, 'फादर ऑफ इंडिया' नहीं हो सकते पीएम मोदी

Wed, 25 Sep 2019 03:40 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 25 Sep 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
AIMIM chief Asaduddun owaisi reacts over US president Trump call Father of india to PM Modi
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : social media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फादर ऑफ इंडिया बताए जाने पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर निशाना साधा है। ओवैसी ने डोनाल्ड ट्रंप को भी अपशब्द कहे हैं साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रंप को महात्मा गांधी के बारे में कुछ भी नहीं पता है।

विज्ञापन


एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद ओवैसी ने कहा कि 'पिता' की उपाधि केवल गांधीजी को हासिल है। पीएम मोदी कभी फादर ऑफ इंडिया नहीं हो सकते। पीएम मोदी की तुलना अमेरिकी रॉकस्टार एलविस प्रेस्ली से किए जाने पर ओवैसी को आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रेस्ली गायक थे और हमारे प्रधानमंत्री भी मजमा जमाते हैं। दोनों में कनेक्शन है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया गर्व का विषय
इधर, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश के लिए इसे गर्व का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को इस पर गर्व नहीं होता है, तो हो सकता है कि वह खुद को भारतीय नहीं मानता हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने किसी भी प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है। अगर किसी व्यक्ति को इस पर गर्व महसूस नहीं होता है, तो शायद वह खुद को भारतीय नहीं मानता है।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी काफी प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि 'अगर मैं पहले के भारत को याद करूं तो वहां पर लोग अक्सर लड़ते रहते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने सभी को एक साथ लाने का काम किया है। उन्होंने सभी को एक पिता की तरह साथ लाने का काम किया है, शायद वो ‘फादर ऑफ इंडिया’ हैं।'

कांग्रेस की आपत्ति 
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे प्रियांक खड़गे ने ट्विटर पर डोनाल्ड ट्रंप के बयान का विरोध किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तो क्या अब अमेरिकी तय करेंगे कि राष्ट्रपिता कौन है? 

उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया कि इन फासीवादी लोगों ने हमारे देश को बौद्धिक तर्क देकर लूटा है। सोशल मीडिया के प्रोपेगेंडा ने मिलकर आने वाली पीढ़ियों और उनकी सोच को भी बिगाड़ दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed