फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, Why is BJP not demolishing Teni son Ashish Mishra home accused of killing

Asaduddin Owaisi: 'अगर हिम्मत है तो टेनी का घर तोड़कर दिखाओ' ओवैसी ने दी योगी को चुनौती

Tue, 14 Jun 2022 02:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Jun 2022 02:12 PM IST
सार

जुमे की नमाज के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद उपद्रवियों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद से राजनीति तेज हो गई है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, Why is BJP not demolishing Teni son Ashish Mishra home accused of killing
ओवैसी और योगी(फाइल) - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर हुई बुलडोजर कार्रवाई पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर  एक बार फिर से बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चीफ जस्टिस बन चुके हैं। वे खुद अपनी अदालत में किसी की पेशी करेंगे और घर तोड़ देंगे। अगर हिम्म्त है तो टेनी का घर तोड़िए, उसपर तो पांच लोगों की हत्या का मामला दर्ज है। सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी जमानत रद्द कर दी है। ओवैसी ने कहा, अजय टेनी को कुछ नहीं किया गया। अजय का घर है तो नहीं तोड़ा जाएगा, अगर फातिमा का घर है तो तोड़ा जाएगा। उन्होंने आगे कहा, यूपी का सीएम, यूपी का चीफ जस्टिस बन चुका है। वो फैसला करेगा कि किसका घर तोड़ना है। आप एक समुदाय के घरों पर बुलडोजर चलाकर, देश के संविधान को कमजोर कर रहे हैं। अदालत को ताला लगा दो। जजों को कह दो कि अदालत न आएं। 

विज्ञापन


पीएम मोदी अदालत में ताला लगा दें: ओवैसी
वहीं इससे पहले 13 जून को भी गुजरात के कच्छ में रैली के दौरान ओवैसी ने कहा था कि पीएम मोदी से अपील है कि अदालतों में ताला लगा दिया जाए। जब सीएम तय करेंगे कि मुजरिम कौन है तो कोर्ट की क्या जरूरत? उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा, आपने भारत के रूल ऑफ लॉ पर बुलडोजर चला दिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



जमींदोज हुआ आरोपी जावेद का घर 
जुमे की नमाज के बाद हिंसा फैलाने के आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप का घर पीडीए ने रविवार को जमींदोज कर दिया। पीडीए की कार्रवाई में जावेद का आलीशान घर देखते ही देखते खंडहर में तब्दील हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। सुबह से ही फोर्स जुटनी शुरू हो गई थी। भारी फोर्स के कारण मुहल्ले के लोग विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सके। अधिकारियों की माने तो घर गिराने के लिए तीन दर्जन से अधिक लोगों के मकान को चिन्हित किया गया है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। जावेद के घर से कई कारतूस और असलहे भी बरामद हुऐ हैं। 12 बोर का तमंचा और कुछ अन्य असलहे बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed