फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIIMS opens counter for VIP cases sent by Health Minister OSD

स्वास्थ्य मंत्री की सिफारिश से पहुंचने वाले वीआईपी मरीजों के लिए AIIMS ने खोला खास काउंटर

Thu, 09 Mar 2017 10:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Thu, 09 Mar 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
AIIMS opens counter for VIP cases sent by Health Minister OSD

आम आदमी के लिए भले ही देश के जाने माने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में वो सुविधाएं और तवज्जो न मिल पाती हो लेकिन यहां वीआईपी या मंत्रियों की सिफारिश से पहुंचने वाले लोगों का खास खयाल रखा जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली एम्स ने एक खास काउंटर खोला है। यह काउंटर वीआईपी पैरवी या सीधे केंद्रीय स्वास्‍थ्य मंत्री जेपी नड्डा के लिए तैनात ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) की ओर से आने वाले लोगों के लिए खोला गया है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एम्स की ओर से जारी एक सर्कुलर में कहा गया कि एम्स के अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्‍थ्य मंत्री जेपी नड्डा के ओएसडी की अपील के बाद एम्स ने नया काउंटर खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स के सर्कुलर में कहा गया है कि नया काउंटर विशेष तौर पर केवल प्रेसिडेंट के विशेष अधिकारियों, एम्स और सांसदों की ओर से वीआईपी पैरवी से आए लोगों के लिए काम करेगा। एम्स के ओपीडी भवन में यह काउंटर खोला गया है। इससे पहले एम्स में ऐसा किसी भी तरह का कोई काउंटर नहीं था हालांकि यहां वीआईपी पैरवी लगातार आती रहती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed