फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIIMS Doctor Dr Anand Krishnan says new strain of coronavirus will keep coming in future

कोविड-19: संक्रमण का बढ़ा खतरा और वायरस के नए स्ट्रेन आते रहेंगे, लोग बरतें सावधानी

Mon, 15 Mar 2021 01:01 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 15 Mar 2021 01:01 PM IST
सार

डा. कृष्णन का कहना है, 'कोविड-19 का वायरस कहीं नहीं जाने वाला है। वैक्सीन के आने से लोगों को निश्चिंत नहीं हो जाना चाहिए। वैसे भी वैक्सीन कार्यक्रम के पूरा होने में अभी एक-दो साल से अधिक का समय लग सकता है।'

विज्ञापन
AIIMS Doctor Dr Anand Krishnan says new strain of coronavirus will keep coming in future
कोरोना वायरस की जांच करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड-19 वायरस जनित संक्रमण और इतनी आसानी से खत्म होने वाला नहीं है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डा. आनंद कृष्णन का कहना है कि किसी भी महामारी के दो-तीन फेज आते हैं। वैसे भी कोविड-19 के आने वाले समय में भी नए-नए स्ट्रेन आते रहेंगे। इसलिए लोगों को चाहिए वह सावधानी बरतें और उपायों को लेकर सतर्क रहें। इसमें कोई भी ढिलाई आगे भी समस्या बनेगी।

विज्ञापन

कोविड-19 वायरस कहीं नहीं जाने वाला, आगे भी रहेगा

डा. कृष्णन का कहना है कि कोविड-19 का वायरस कहीं नहीं जाने वाला है। वैक्सीन के आने से लोगों को निश्चिंत नहीं हो जाना चाहिए। वैसे भी वैक्सीन कार्यक्रम के पूरा होने में अभी एक-दो साल से अधिक का समय लग सकता है। वायरस का नया नया रूप भी सामने आ सकता है। अभी तो यह भी देखना बाकी है कि वैक्सीन कितनी कारगर हो पाती है। इसलिए यहां वैक्सीन से ज्यादा जरूरी लोगों की सावधानी है। देश के लोगों को समझ लेना चाहिए कि अब उन्हें कोविड वायरस के साथ ही जीना पड़ेगा।

विज्ञापन

सरकार और लोगों ने बरती ढिलाई

डा. कृष्णन का कहना है कि कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार धीमी होते ही लोगों में काफी लापरवाही देखने में आई। बाजारों, सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। काम धंधे के कारण लोग घरों से बाहर आए और लापरवाही बरती। मेरी लोगों को सलाह है कि वह इसके लिए भी सरकार के भरोसे रहने के बजाय खुद की सुरक्षा, सावधानी के उपायों पर ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन


डा. कृष्णन का कहना है कि कुंभ चल रहा है। इसमें भी सरकार के स्तर से कुछ ढिलाई बरती जा रही है। बिहार में विधानसभा चुनाव हुए। पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, लेकिन इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन ढंग से नहीं हो पा रहा है। हालांकि डा. कृष्णन का कहना है कि देश में चुनाव कराना एक संवैधानिक प्रक्रिया है। इसे पूरा कराना आवश्यक है, लेकिन इसके साथ-साथ सावधानी भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed