फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIIMS Bhopal student throw ink on JP Nadda

भोपाल एम्स के छात्रों ने नड्डा पर फेंकी स्याही, घबराए ड्राइवर ने छात्राओं पर चढ़ाई कार

Sat, 17 Sep 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, भोपाल
ब्यूरो / अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 17 Sep 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
AIIMS Bhopal student throw ink on JP Nadda
जेपी नड्डा

एम्स का दौरा करने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को शनिवार को छात्रों के गुस्से का सामना करना पड़ा। एक छात्र ने उन पर स्याही फेंक दी। फेंकी गई स्याही नड्डा के कुर्ते पर गिरी। इसके बाद उन्हें तुरंत गाड़ी में बैठाया गया।

विज्ञापन


छात्रों के प्रदर्शन से कुछ देर के लिए एम्स परिसर में अफरा-तफरी सी मच गई। जेपी नड्डा एम्स के दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान छात्रों ने उनका विरोध किया।
विज्ञापन


उन्होंने नड्डा के खिलाफ नारेबाजी की और स्याही फेंकी। नड्डा ने कहा कि वे सारी परेशानियों का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। इस पर नाराज छात्र बोले कि हर मंत्री यही वादा करके चला जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ से घबराकर ड्राइवर ने छात्रों पर चढ़ाई कार

AIIMS Bhopal student throw ink on JP Nadda
जेपी नड्डा - फोटो : ANI

नड्डा ने उन्हें धैर्य रखने को कहा और वहां से रवाना हो गए। लेकिन छात्रों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और और हड़बड़ाहट में नड्डा के ड्राइवर ने दो छात्राओं पर गाड़ी चढ़ा दी।  घायल अंजलि कृष्णा और इज्या का कहना था कि वे मंत्री को सिर्फ अपनी मांगे बताने के लिए रोक रहे थे, लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। 

इस पर हमने उन्हें रोकने का प्रयास किया और कार का पहियां हमारे पैर के ऊपर से निकल गया। पहिये में पैर दबते ही छात्राएं चिल्लाने लगीं और बाकी विद्यार्थी और भी ज्यादा आक्रोशित हो गए।

छात्रों का कहना था कि यहां हमारे पढ़ने के लिए मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। छात्र-छात्राओं का कहना था कि जो भी मंत्री आता है वह वादे करके चला जाता है। नड्डा से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी आए थे मगर कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed