फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIDMK mla said that Jayalalithaa inspired Hillary

'जयललिता ने हिलेरी क्लिंटन को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के लिए किया प्रेरित'

Thu, 04 Aug 2016 01:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Aug 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
 AIDMK mla said that Jayalalithaa inspired Hillary
हिलेरी क्लिंटन
तमिलनाडु के कूनूर से एआईडीएमके विधायक ए रामू ने विवादित बयान दिया है। उनका दावा है कि उनकी पार्टी की नेता जयललिता ही थी जिन्होंने हिलेरी क्लिंटन को अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रामू ने तमिलनाडु विधानसभा में कहा कि क्लिंटन से मुलाकात के दौरान जयललिता ने उन्हें अपनी इंग्लिश से काफी प्रभावित किया। वापस लौटने के बाद क्लिंट डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार बनी। रामू ने कहा कि यह आदरणीय अम्मा की वजह से ही हुआ।
विज्ञापन


अपनी  बात को विस्तारित करते हुए रामू ने कहा कि हिलेरी क्लिंटन और जयललिता के बीच पहली मुलाकात जुलाई 2011 में हुई। उस समय क्लिंटन अमेरिका की राज्य सचिव थीं। यह पांच साल पहले की बात है। एक दिन क्लिंटन की जयललिता से मुलाकात हुई और वह उनसे प्रेरित हो गईं। वह वापस लौटीं और राष्ट्रपति की उम्मीदवार बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार क्लिंटन तमिलनाडु की मुख्यमंत्री से डेमोक्रेटिक प्राइमरीज का चुनाव हारने के तीन साल बाद मिली। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि अमेरिका की राष्ट्रपति बनने की इच्छा उन्हें स्पष्ट रूप से जयललिता से मुलाकात के बाद ही लिया।

कई मुद्दों पर दोनों में हुई थी बात

 AIDMK mla said that Jayalalithaa inspired Hillary
हिलेरी क्लिंटन
एनडीटीवी की साल 2011 की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरी बार क्लिंटन और जयललिता की चेन्नई में मुलाकात हुई। दोनों में विस्थापित श्रीलंकन तमिल और उनमें से कितनों ने तमिलनाडु में शरण लिया है पर बात हुई। 

दोनों ने द्विपक्षिय व्यापार, एच-1बी वीजा को कम करने और राज्य में ऑटोमोबाइल सेक्टर को कम करने पर बात हुआ। हालांकि, उनमें महिलाओं के अधिकार और लिंग समानता पर कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed