{"_id":"5936207a4f1c1b831c9c81ca","slug":"aicte-ugc-will-be-soon-replaced-by-heera-as-government-plans-big-education-reform-in-61-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार का प्लान- जल्द खत्म होगा AICTE और UGC का अस्तित्व, HEERA लेगा इसकी जगह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी सरकार का प्लान- जल्द खत्म होगा AICTE और UGC का अस्तित्व, HEERA लेगा इसकी जगह
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार उच्च शिक्षा में बहुत बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके लिए सरकार यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्नीकल एजूकेशन (AICTE) का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। इसकी जगह सरकार उच्च शिक्षा के लिए एक अलग से रेगुलेशन एजेंसी लेकर के आ रही है।
विज्ञापन
61 साल पुराने यूजीसी का आस्तित्व हो जाएगा खत्म
केंद्र सरकार उच्च शिक्षा पर नजर रखने के लिए हाईयर एजूकेशन इम्पॉवरमेंट रेगुलेशन एजेंसी (HEERA) को लेकर के आ रही है। केंद्र सरकार के इस कदम से 61 साल पुराना यूजीसी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
सरकार ने इस बात का फैसला मार्च में लिया था। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, मानव संसाधन मंत्रालय और नीति आयोग HEERA एक्ट को लाने के लिए तैयारियां कर रहे हैं। इसके लिए सरकार ने एक कमेटी भी बना दी है जिसमें नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत और हाईयर एजूकेशन सचिव केके शर्मा सहित अन्य सदस्य इसके ब्लूप्रिंट पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा कि यूजीसी और एआईसीटीसी को हटाकर के एक सिंगल रेग्यूलेटर का आना सबसे क्लीन और बड़ा रिफॉर्म होगा। यूजीसी को खत्म करने के लिए यूपीए सरकार के समय गठित यशपाल समिति, हरी गौतम समिति ने सिफारिश की थी, लेकिन इसको कभी अमल में नहीं लाया गया।