फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AICC approves various committees formation ahead of party meeting in Ahmedabad

Congress: संगठन के लिए विभिन्न समितियों के गठन को मंजूरी, अहमदाबाद में AICC की बैठक से पहले लिया निर्णय

Sun, 23 Mar 2025 02:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 02:33 AM IST
सार

अहमदाबाद में 8 और 9 अप्रैल को होने वाली पार्टी की बैठक से पहले AICC ने संगठन के लिए विभिन्न समितियों के गठन को मंजूरी दी है, इनमें नव नियुक्त स्वागत समिति, समन्वय समिति, आवास समिति, सत्र स्थल समिति, सत्र मंच समिति, CWC स्थल समिति और गुजरात राज्य के भोजन समिति के सदस्यों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
AICC approves various committees formation ahead of party meeting in Ahmedabad
कांग्रेस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में बैठक होनी है। इससे पहले AICC ने संगठन के लिए विभिन्न समितियों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


AICC ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की, जिसमें कहा गया है कि बैठक में जनता को विकास के बारे में सूचित किया जाएगा। प्रेस विज्ञाप्ति में नव नियुक्त स्वागत समिति, समन्वय समिति, आवास समिति, सत्र स्थल समिति, सत्र मंच समिति, CWC स्थल समिति और गुजरात राज्य के भोजन समिति के सदस्यों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


खरगे की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया निर्णय
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 18 मार्च को बताया कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व 27, 28 मार्च और 3 अप्रैल को दिल्ली में अपने जिला अध्यक्षों से मिलने के लिए तैयार है। यह निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में AICC महासचिवों और राज्य प्रभारियों की बैठक में लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: AICC Ahmedabad Session: 64 साल बाद गुजरात में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन; 139 साल के इतिहास में तीसरी बार

बैठक में AICC अधिवेशन पर लंबी चर्चा हुई
बैठक में 8 और 9 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद में होने वाले AICC अधिवेशन पर चर्चा की गई। जयराम रमेश ने 18 मार्च को संवाददाताओं से कहा, 'बैठक में AICC अधिवेशन पर लंबी चर्चा हुई। 8 अप्रैल को अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होगी और 9 अप्रैल को AICC अधिवेशन होगा।'


नई दिल्ली में बुलाई गई DCC अध्यक्षों की बैठक
इसके अलावा, जयराम ने बताया कि 27, 28 मार्च और 3 अप्रैल को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी भवन में देश के सभी जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक कई वर्षों बाद हो रही है। बैठक का उद्देश्य DCC को मजबूत बनाना और संगठन के केंद्र में लाना है। 

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Gujarat Visit: राहुल गांधी का दो दिवसीय गुजरात दौरा, प्रमुख कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात

बैठक में देशभर से AICC प्रतिनिधि एकत्रित होंगे

कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अहमदाबाद की बैठक में देशभर से AICC प्रतिनिधि एकत्रित होंगे। इस दौरान भाजपा की 'जनविरोधी नीतियों' और संविधान तथा उसके मूल्यों पर हो रहे 'लगातार हमलों' पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पार्टी की भविष्य की कार्ययोजना भी तय की जाएगी। 

CWC की विस्तारित बैठक से होगी सत्र की शुरुआत
सत्र की शुरुआत 8 अप्रैल को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की विस्तारित बैठक से होगी, जिसके बाद 9 अप्रैल को AICC प्रतिनिधियों की बैठक होगी।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed