फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIADMK sacks Sasikala Pushpa after she alleges ‘threat to life’ in Upper House

थप्पड़ कांड: राज्यसभा में रोईं AIADMK सांसद शशिकला, 'अम्मा' ने पार्टी से निकाला

Mon, 01 Aug 2016 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 01 Aug 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
AIADMK sacks Sasikala Pushpa after she alleges ‘threat to life’ in Upper House
AIADMK प्रमुख जे जयललिता ने पार्टी सांसद शशिकला पुष्प के थप्पड़ कांड के बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस विवाद के सामने आने के बाद राज्यसभा में हुए हंगामें के बाद जयललिता ने यह फैसला लिया।
विज्ञापन


AIADMK ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर उनकी बर्खास्तगी की जानकारी दी। ट्वीट में कहा गया 'शशिकला पुष्प को पार्टी की बदनामी करने के चलते बर्खास्त कर दिया गया।' इस बीच शशिकला ने राज्यसभा में जान को खतरा होने का हवाला देते हुए सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की। 
विज्ञापन

 

क्या है मामला?

AIADMK sacks Sasikala Pushpa after she alleges ‘threat to life’ in Upper House

बीते शनिवार को शशिकला पुष्प दिल्ली से फ्लाइट लेकर चेन्नई जाने वाली थीं। उसी फ्लाइट से द्रमुक सांसद तिरुची शिवा भी चेन्नई जा रहे थे। खबरों के मुताबिक शशिकला के जांच से गुजरते वक्त द्रमुक सांसद ने उन पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

इसके बाद आगबबूला हुईं शशिकला ने आव देखा न ताव सबके सामने शिवा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हंगामा बढ़ता देख सीआईएसएफ सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया और हालात पर काबू पाया।

रोना काम न आया!

AIADMK sacks Sasikala Pushpa after she alleges ‘threat to life’ in Upper House

थप्पड़ कांड के कुछ देर बाद सांसद शिवा दिल्ली स्थित अपने घर वापस आ गए, जबकि शशिकला पुष्पा फ्लाइट लेकर चेन्नई के लिए रवाना हो गईं।

बता दें कि द्रमुक सांसद शिवा भी राज्यसभा सांसद है। शशिकला ने राज्यसभा में आकर मामले को उठाया, और मामले पर सफाई देते हुए अपनी जान को खतरा बताया, जिसके बाद राज्यसभा में खूब हंगामा हुआ। 

आखिरकार पार्टी आलाकमान ने शशिकला को बदनामी की सजा उन्हें पार्टी से निकालकर दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed