फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIADMK leader VK sasikala husband Natrajan undergoes organs transplant

शशिकला के पति का हुआ लीवर ट्रांसप्लांट, पेरोल पर आ सकती हैं बाहर

Wed, 04 Oct 2017 04:39 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Wed, 04 Oct 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
AIADMK leader VK sasikala husband Natrajan undergoes organs transplant

एआईडीएमके की पूर्व जनरल सेक्रेटरी वीके शशिकला के पति एम नटराजन का बुधवार को चेन्नई स्थित ग्लेनईगल्स अस्पताल में किडनी और लीवर ट्रांसप्लांट किया गया।

विज्ञापन


इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर डिसीस एंड ट्रांसप्लांट के डायरेक्टर डॉक्टर के इल्लानकुमारन ने बताया कि इस ट्रांसप्लांट में सात घंटे से ज्यादा का समय लगा। गौरतलब है कि बीती 5 फरवरी को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन


5 अक्टूबर को बाहर आ सकती है जेल में बंद शशिकला

शशिकला 5 अक्टूबर को पेरोल पर जेल से बाहर आ सकती हैं। बंगलूरू में चार साल जेल की सजा काट रही शशिकला ने बीमार पति एम नटराजन से मिलने के लिए 15 दिन की पेरोल के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एआईडीएमके नेता टीटीवी दिनाकरन ने बताया कि 'हमने शशिकला की पेरोल के लिए आवेदन किया है, जल्द ही वह जेल से बाहर होंगी। कर्नाटक जेल प्रशासन फिलहाल इस बात पर विचार कर रहा है कि उन्हें कितने दिनों की पेरोल दी जानी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed