फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIADMK IT wing head Aspire Swaminathan submits resign from party

तमिलनाड़: अन्नाद्रमुक पार्टी के भरोसेमंद स्वामीनाथन ने छोड़ी पार्टी

Thu, 17 Jun 2021 06:42 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Jun 2021 06:42 AM IST
सार

स्वामीनाथन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अन्नाद्रमुक में अब कौशल और व्यावसायिकता का कोई मूल्य नहीं रह गया है। 

विज्ञापन
AIADMK IT wing head Aspire Swaminathan submits resign from party
एस्पायर के स्वामीनाथन - फोटो : twitter

विस्तार

तमिलनाडु की अन्नाद्रमुक पार्टी के भरोसेमंद माने जाने वाले एस्पायर स्वामीनाथन ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह अन्नाद्रमुक चेन्नेई के आईटी विंग जोन के सचिव थे। उन्होंने ट्विटर पर इस्तीफे की घोषणा कर दी।

विज्ञापन


स्वामीनाथन ने एक ट्वीट में अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि अन्नाद्रमुक में अब कौशल या व्यावसायिकता का कोई मूल्य नहीं है। साथ ही पार्टी में इससे बदतर दूरदृष्टि और दिशा की कमी है। 
विज्ञापन


आगे ट्वीट में लिखा कि पिछले हफ्ते मुझे पार्टी के पद से मुक्त करने के लिए नेतृत्व को सूचित करने के बाद, मैंने अब अन्नाद्रमुक की प्राथमिक सदस्यता से भी अपना इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामीनाथन 2014 में अन्नाद्रमुक में शामिल हो गए थे, और इसके तुरंत बाद उन्हें तत्कालीन पार्टी प्रमुख दिवंगत जे जयललिता द्वारा अन्नाद्रमुक के नवगठित आईटी विंग के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।

स्वामीनाथन के आईटी विंग सचिव के कार्यकाल के दौरान, अन्नाद्रमुक ने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा और तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों में से 37 पर जीत हासिल की। हालांकि, 2016 में उन्हें उनके पद से हटा दिया गया था।

इस साल की शुरुआत में फरवरी में, तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से एक महीने पहले, स्वामीनाथन ने पार्टी के कामकाज से अपने असंतोष का संकेत दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed