{"_id":"5bec03dcbdec2269637c2ad6","slug":"aiadmk-counter-attack-rajinikanth-for-supporting-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईडीएमके का रजनीकांत को जवाब, कौन ताकतवर है जनता तय करेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एआईडीएमके का रजनीकांत को जवाब, कौन ताकतवर है जनता तय करेगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Wed, 14 Nov 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
रजनीकांत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ताकतवर’ बताने पर सत्ताधारी एआईडीएमके ने बुधवार को तमिल सुपरस्टार रजनीकांत पर पलटवार किया। पार्टी नेता और मंत्री डी जयकुमार ने कहा, ‘लोकसभा चुनावों में जनता ही बताएगी कौन ताकतवर है और कौन कमजोर। जनता एआईडीएमके सांसदों के काम देखेंगे और फैसला करेंगे। हम कहते हैं कि हमारे बच्चे अच्छे हैं, लेकिन टीचर या हेडमास्टर उनकी गतिविधियों का आंकलन करते हैं। जनता वही टीचर और हेडमास्टर है।’
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को लोकसभा में विपक्षी गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर रजनीकांत ने कहा था कि जब दस व्यक्ति एक (मोदी) के खिलाफ हों, तो कौन ताकतवर होगा। वे 10 या वह एक जिसके खिलाफ वे एकजुट हुए हैं। अगर 10 लोग एक के खिलाफ युद्ध छेड़ दें तो कौन ज्यादा ताकतवर है?’
विज्ञापन