{"_id":"68d36b1885951934ea0af743","slug":"aiadmk-chief-palaniswami-claims-cracks-in-dmk-congress-alliance-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu Politics: 'कांग्रेस और द्रमुक के बीच आ गई दरार, जल्द खाली हो जाएगा स्टालिन का खेमा', AIADMK का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu Politics: 'कांग्रेस और द्रमुक के बीच आ गई दरार, जल्द खाली हो जाएगा स्टालिन का खेमा', AIADMK का दावा
Wed, 24 Sep 2025 09:24 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुन्नूर (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुन्नूर (केरल)
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 24 Sep 2025 09:24 AM IST
सार
Tamil Nadu Politics: अन्नाद्रमुक प्रमुख ई.के. पलानीस्वामी ने दावा किया कि द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन में दरार आ चुकी है और कांग्रेस अब 2026 के चुनावों में सत्ता में हिस्सेदारी की मांग कर रही है। उन्होंने द्रमुक सरकार पर किडनी रैकेट, जहरीली शराब कांड और निवेश यात्राओं को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
एडप्पादी के. पलानीस्वामी
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
अन्नाद्रमुक के महासचिव ई.के. पलानीस्वामी ने दावा किया है कि सत्तारूढ़ द्रमुक और उसकी प्रमुख सहयोगी कांग्रेस के बीच दरार आ गई है। उन्होंने कहा कि द्रमुक का खेमा जल्द ही खाली होने वाला है। पलानीस्वामी मंगलवार को कुन्नूर में एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
पलानीस्वामी ने कहा कि द्रमुक और कांग्रेस के बीच टकराव शुरू हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में तिरूनेलवेली में हुई कांग्रेस की बैठक में पार्टी के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडणकर ने साफ तौर पर 'फिफ्टी-फिफ्टी' की मांग रखी। पलानीस्वामी के मुताबिक, चोडणकर ने 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस को सत्ता में भागीदारी और 117 सीटों (जो कुल 234 सीटों का 50 फीसदी है) की मांग की है। उन्होंने आगे दावा किया कि तमिलनाडु कांग्रेस विधायक दल के नेता एस राजेश कुमार ने कहा है कि द्रमुक चुनाव नहीं जीतेगी और अगर जीतती भी है तो कांग्रेस ने गठबंधन सरकार की मांग की है।
उन्होंने आगे कहा, इससे साफ है कि गठबंधन में दरार आ गई है। अब कांग्रेस सत्ता में हिस्सेदारी चाहती है। द्रमुक का खेमा धीरे-धीरे खाली होने वाला है। आखिर कब तक वे (द्रमुक) अकेले लूटते रहेंगे? अब तक निराश कांग्रेस भी जाग गई है और अपना हिस्सा मांग रही है। उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केएस अलागिरी ने भी सत्ता में भागीदारी की मांग की है। उन्होंने कहा, आखिरकार कांग्रेस को समझ आ ही गया। कांग्रेस-द्रमुक के गठबंधन में दरार अब साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यसमिति बैठक के बाहर हंगामे की आशंका; किस बात का विरोध होने वाला है?
विपक्ष के नेता पलानीस्वामी ने द्रमुक सरकार पर कथित किडनी बेचने के रैकेट को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, द्रमुक के शासन में अब किडनी चोरी शुरू हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक द्रमुक विधायक द्वारा संचालित अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट में गंभीर गड़बड़ियां हुई हैं और सरकार ने उन्हें बचाया है।
उन्होंने कुल्लाकुरिची में जहरीली शराब त्रासदी का भी जिक्र किया, जिसमें 68 लोगों की मौत हो गई थी। पलानीस्वामी ने आरोप लगाया कि जब सीबीआई जांच की मांग की गई, तो द्रमुक सरकार ने अपराधियों को बचाने के लिए इसकी अनुमति नहीं दी। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के यूरोप दौरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जर्मनी दौरे को निवेश लाने के बजाय गलत तरीके से प्रचारित किया गया। उन्होंने कहा, जर्मनी की यात्रा निवेश लाने के लिए बल्कि खुद निवेश करने के लिए थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन