Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AI Impact on Jobs Remains Unclear in India, Says Moody's Report

एआई से भारत में रोजगार पर अब तक साफ असर नहीं: उत्पादकता बढ़ने की उम्मीद, आईटी-बीपीओ क्षेत्र में ज्यादा जोखिम

Fri, 13 Nov 2026 04:25 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 13 Nov 2026 04:25 AM IST
सार

मूडीज रेटिंग्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के कारण रोजगार के अवसरों पर अभी तक कोई स्पष्ट असर नहीं दिखा है। हालांकि, आईटी, सॉफ्टवेयर और बीपीओ क्षेत्र पर ज्यादा निर्भर देशों में एआई से नौकरियों पर असर पड़ने का जोखिम है। दूसरी ओर, एआई के इस्तेमाल से उत्पादकता बढ़ने की उम्मीद है। मूडीज ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है।
 

विज्ञापन
AI Impact on Jobs Remains Unclear in India, Says Moody's Report
इंसानी सोच से परे एआई वैज्ञानिक प्रगति (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट-ग्राफिक्स

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल से उत्पादकता बढ़ने की संभावना के साथ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवाओं और बीपीओ क्षेत्र पर अधिक निर्भरता वाले उभरते बाजारों में रोजगार के अवसर प्रभावित होने का जोखिम है। हालांकि, भारत में रोजगार पर एआई का अभी तक स्पष्ट असर नहीं देखा गया है। मूडीज रेटिंग्स ने बृहस्पतिवार को जारी अपनी रिपोर्ट ‘वैश्विक उभरते बाजार परिदृश्य 2027’ में कहा कि अधिकांश उभरते बाजारों के लिए कंप्यूटिंग क्षमता, डिजिटल बुनियादी ढांचे और कौशल तक अपर्याप्त पहुंच एआई से लाभ प्राप्त करने की उनकी क्षमता को तेजी से प्रभावित कर सकती है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सॉफ्टवेयर, आईटी और बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) क्षेत्र पर अधिक निर्भरता वाले उभरते बाजारों में एआई उत्पादकता बढ़ाने के साथ रोजगार के अवसरों को प्रभावित करने का जोखिम भी पैदा कर सकता है। हालांकि, सबसे अधिक असर की संभावना वाले भारत और फिलिपीन जैसे देशों में फिलहाल किसी रुझान का स्पष्ट संकेत नहीं है। 
विज्ञापन


उपभोक्ता खर्च से अर्थव्यवस्थाओं को मिलेगा सहारा
रिपोर्ट में कहा गया है कि कमोडिटी की लगातार मांग कुछ धातु और ऊर्जा उत्पादक देशों की वृद्धि का प्रमुख आधार बनी रहेगी, लेकिन रफ्तार धीमी होगी। चिंता की बात यह है कि अलग-अलग देशों में इसमें काफी अंतर रहेगा। अनुकूल नीतियों से समर्थित उपभोक्ता खर्च और उल्लेखनीय प्रत्यक्ष विदेशी निवेश उभरते बाजारों की वृद्धि को सहारा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूडीज ने कहा कि 2027 में सबसे बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाओं की जीडीपी की वृद्धि दर मोटे तौर पर 2026 के समान रहने की उम्मीद है। पश्चिम एशिया में संघर्ष कम होने पर वृद्धि दर कुछ बढ़ सकती है। मूडीज ने पहले ही चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत के वृद्धि दर अनुमान को 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है। मूडीज ने वृद्धि दर अनुमान बढ़ाते हुए कहा कि भारत की आर्थिक गतिविधियां तेजी से विस्तार कर रही है। खपत भी मजबूत बना हुआ है। साथ ही भारत, ऊर्जा आपूर्ति के झटकों को झेलने में सक्षम है।


अल-नीनो से निपटने के लिए सीमित गुंजाइश 
रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकांश उभरती अर्थव्यवस्थाओं की सरकारें खर्च पर नियंत्रण, राजस्व बढ़ाने के उपायों या दोनों के जरिये अपने कर्ज को स्थिर रखने की कोशिश करेंगी। हालांकि, खर्च के मद में सख्ती के कारण अल-नीनो जैसी बड़ी अप्रत्याशित चुनौतियों से निपटने के लिए उनके पास सीमित वित्तीय गुंजाइश रह सकती है। प्राथमिक घाटे और ब्याज भुगतान बढ़ने के कारण भारत, ब्राजील और चीन जैसी कुछ बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के सार्वजनिक कर्ज में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed