{"_id":"64c7b7dc2287efac4e072c68","slug":"ai-express-flight-faces-technical-problem-lands-at-thiruvananthapuram-emergency-declared-at-airport-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: एआई एक्सप्रेस की उड़ान में तकनीकी खराबी, तिरुवनंतपुरम में उतरी फ्लाइट; हवाईअड्डे पर आपातकाल घोषित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: एआई एक्सप्रेस की उड़ान में तकनीकी खराबी, तिरुवनंतपुरम में उतरी फ्लाइट; हवाईअड्डे पर आपातकाल घोषित
Mon, 31 Jul 2023 07:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 31 Jul 2023 07:02 PM IST
सार
हवाईअड्डा प्राधिकरण ने यह भी बताया कि तिरुवनंतपुरम-बहरीन एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान IX 573 को तकनीकी कारणों की वजह से सुबह 11:06 बजे टेकऑफ टालना पड़ा। विमान में 180 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को सोमवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी की वजह से तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया। यहां फ्लाइट सुरक्षित रूप से उतर गई। 154 यात्रियों को लेकर फ्लाइट तिरुचिरापल्ली से शारजाह जा रही थी। हवाईअड्डा प्राधिकरण ने तत्काल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया। एआई एक्सप्रेस ने बताया कि यह एहतियाती लैंडिंग थी।
विज्ञापन
उड़ान IX 613 में 154 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। विमान सुबह लगभग 10:45 बजे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से रवाना हुआ। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान दोपहर 12:01 बजे तिरुवनंतपुरम में सुरक्षित उतरा। टेकऑफ के बाद तकनीकी खराबी के कारण यह निर्णय लिया गया। एयरलाइन ने साफ किया कि यह आपातकालीन लैंडिंग नहीं थी।
विज्ञापन
तिरुवनंतपुरम-बहरीन फ्लाइट में भी आई समस्या
एयरलाइंस ने बताया कि वह यात्रियों की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है। विमानन कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। इस बीच हवाईअड्डा प्राधिकरण ने यह भी बताया कि तिरुवनंतपुरम-बहरीन एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान IX 573 को तकनीकी कारणों की वजह से सुबह 11:06 बजे टेकऑफ टालना पड़ा। विमान में 180 यात्री सवार थे।
विज्ञापन