अहमदाबाद: ओरियो बिस्किट के पकौड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, लोगों ने कहा- कलयुग है
ओरियो मैगी बाद सोशल मीडिया पर ओरियो बिस्किट के पकौड़े का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विस्तार
इन दिनों सोशल मीडिया पर ओरियो बिस्किट के पकौड़े का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो को ब्लॉगर अमर सिरोही ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया है। सिरोही ने बताया है कि इस अद्भुत डिश ने उन्हें पूरी तरह चौंका दिया। उनका कहना है कि यह अजीबोगरीब व्यंजन हाल ही में नहीं है, बल्कि पिछले 15-20 वर्षों से खासकर युवाओं बीच प्रसिद्ध है। बता दें कि इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
दरअसल, यह ओरियो पकौड़े अहमदाबाद में रोकड़िया भजिया नाम के एक स्टॉल पर बेचे जा रहे हैं। वीडियो में ओरियो बिस्किट के पकौड़े बनाने के तरीके को अच्छी तरह से समझाया गया है। ओरियो बिस्किट के पकौड़े की कीमत 20 रुपये में 100 ग्राम है। याद हो कि इससे पहले सोशल मीडिया पर ओरियो मैगी की एक वीडियो वायरल हुई थी।
ओरियो पकौड़े का यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। कुछ लोगों ने अद्भुत कॉम्बिनेशन बताया। वहीं, कुछ ने कहा कि मानवता विकसित हो रही है...बिल्कुल पीछे की ओर। एक यूजर ने कहा कि यह कलयुग है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.