अहमदाबाद विमान हादसा: अपनों के लिए कतार में लगे हैं लोग, आठ महीने के इब्राहिम के DNA से हुई उसके पिता की पहचान
अहमदाबाद विमान हादसे ने कई परिवारों को गहरा ज़ख्म दिया है। आग के गोले में तब्दील विमान में 263 जानें गईं। मृतकों की पहचान उनके परिजनों के डीएनए से हो रही है। इस दौरान सबसे भावुक पल तब आया जब एक मासूम आठ माहीने के इब्राहिम से उसके पिता की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिया गया। इब्राहिम की मां मंतशा के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की भयावहता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। विमान में करीब 1.25 लाख लीटर एविएशन फ्यूल (हवाई ईंधन) भरा हुआ था, जिससे टक्कर के तुरंत बाद तेज धमाके के साथ आग का गोला बन गया। इस हादसे में कुल 263 लोगों की जान चली गई। वहीं विमान में सवार 242 यात्रियों में 241 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 10 क्रू सदस्य और 2 पायलट भी शामिल थे। केवल एक व्यक्ति ही इस हादसे में जीवित बच पाया। मृतकों की पहचान के लिए डीएनए जांच की जा रही है।
8 महीने के मासूम से लिया गया डीएनए सैंपल
इसी जांच के लिए एक भावुक पल सामने आया, जब लंदन निवासी मोहम्मद अदनान की पहचान के लिए उनके 8 महीने के बेटे इब्राहिम का डीएनए सैंपल लिया गया। अदनान अपनी पत्नी मंतशा और बेटे के साथ ईद मनाने अहमदाबाद आए थे। जिसके बाद अदनान अकेले गुरुवार को लंदन लौट रहे थे, जबकि मंतशा और इब्राहिम की वापसी 21 जून को थी। मामले में अदनान की पत्नी के भाई डॉ. नबील ने बताया कि मंतशा का सैंपल काम नहीं आया और अदनान के परिवार का कोई अन्य सदस्य शहर में नहीं था, इसलिए इब्राहिम का सैंपल देना पड़ा।
ये भी पढ़ें:- अहमदाबाद विमान हादसे का दूसरा दिन: घायलों से मिले PM, ब्लैक बॉक्स मिला; DGCA सख्त और एजेंसियां जांच में जुटीं
72 घंटे में सौंपी जाएंगी पहचान की पुष्टि के बाद शव
इस हादसे के बाद घायलों और मृतकों के परिजनों को डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है। जहां पाटण जिले से आए एक व्यक्ति ने बताया कि मेरी भाभी इस हादसे में मारी गईं। उनके भाई ने सैंपल दिया है। उन्होंने कहा कि हमें बताया गया है कि 72 घंटे बाद रिपोर्ट आएगी, जिसके बाद शव सौंपा जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Plane Crash: रुला देंगी तस्वीरें, MBBS छात्र की विदाई में उमड़ा सैलाब; टीना डाबी भी रोईं; विमान हादसे का दर्द
हादसा हुआ महज 32 सेकंड में
गौरतलब है कि गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से एयर इंडिया की AI 171 फ्लाइट दोपहर 1:38 बजे लंदन के लिए उड़ान भरती है, लेकिन केवल 32 सेकंड बाद ही यह 625 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर बीजे मेडिकल कॉलेज के परिसर में गिर गया। यह कॉलेज अहमदाबाद सिविल अस्पताल के कैंपस में है। साथ ही इस हादसे में चार मेडिकल छात्र समेत 10 अन्य लोग जमीन पर भी मारे गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.