{"_id":"684faa191231f3b3250d9662","slug":"ahmedabad-plane-crash-bravery-of-sdrf-know-how-the-rescue-team-saved-the-lives-of-many-people-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद विमान हादसा: ऑक्सीजन मास्क, फिर हाथ पर गीले कपड़े; जानें कैसे जान पर खेलकर SDRF ने बचाईं जिंदगियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अहमदाबाद विमान हादसा: ऑक्सीजन मास्क, फिर हाथ पर गीले कपड़े; जानें कैसे जान पर खेलकर SDRF ने बचाईं जिंदगियां
Mon, 16 Jun 2025 10:52 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शुभम कुमार
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:52 AM IST
सार
बीते 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में 270 लोगों की मौत हुई। राहत कार्य में जुटे एसडीआरएफ के जवानों ने आग लगी इमारत में ऑक्सीजन मास्क पहनकर जान जोखिम में डाली। गीले कपड़े बांधकर बुरी तरह झुलसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
अहमदाबाद में विमान हादसा।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में कुल 270 लोगों की जान चली गई। वहीं इस हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में जुटे जवानों की बहादुरी की कहानी भी सामने आई है। एसडीआरएफ-एएसपी और राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के नोडल अधिकारी शीतल गुजर ने जोर देते हुए बताया कि किस तरह उनकी टीम ने जान जोखिम में डालकर हादसे में फंसे लोगों को बचाया।
ऑक्सीजन मास्क और गीले कपड़ों से बचाई कई जानें?
शीतल गुजर ने बताया कि विमान क्रैश के बाद जब वह और उनकी टीम मौके पर पहुंचे, तब हॉस्टल की इमारत में आग लगी हुई थी और अंदर का तापमान बहुत ज्यादा था। इसके बावजूद एसडीआरएफ की टीम ऑक्सीजन मास्क पहनकर अंदर गई। कई लोग बुरी तरह झुलसे हुए थे। जवानों ने अपने हाथों पर गीले कपड़े बांधकर उन्हें उठाया ताकि खुद जलने से बच सकें और घायलों को बाहर निकाल सकें।
30 एंबुलेंस आधे घंटे में मौके पर पहुंचीं
शीतल गूजर ने आगे बताया कि हमें ऑपरेशन के लिए सभी जरूरी उपकरण मिले। हादसे के तुरंत बाद 20-30 अतिरिक्त एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। हमने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हॉस्टल में फंसे छात्रों और नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Air India Plane Crash: हादसे की जांच में अहम सुराग साबित हो सकता है आर्यन का वीडियो; हर पहलु की हो रही समीक्षा
एसडीआरएफ ने निभाई अहम भूमिका
शीतल गुजर ने आगे इस हादसे के बाद बचाव कार्य में एसडीआरएफ की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ ने 70-80 प्रतिशत रेस्क्यू ऑपरेशन अकेले संभाला। हमारी प्राथमिकता नागरिकों की जान बचाना और आगे किसी तरह के नुकसान को रोकना था। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड ने हमें अंदर जाने की व्यवस्था दी। सभी वरिष्ठ अधिकारी लगातार संपर्क में थे। सभी शवों को बरामद कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें:- अहमदाबाद विमान हादसा: तेज बुखार और पत्नी की जिद ने बचाई जान, एयर इंडिया की उसी फ्लाइट में जाने वाले थे उमंग
विमान हादसा, जिसे कभी भुल नहीं पाएगा देश
गौरतलब है कि गुरुवार को एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI171 ने अहमदाबाद से उड़ान भरी थी। थोड़ी देर बाद ही विमान बीजे मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर्स हॉस्टल से टकरा गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि एकमात्र जीवित यात्री विश्वाश कुमार रमेश अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। वहीं इस हादसे में कुल 270 लोगों की जान चली गई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन