अहमदाबाद विमान हादसा: तेज बुखार और पत्नी की जिद ने बचाई जान, एयर इंडिया की उसी फ्लाइट में जाने वाले थे उमंग
गुजरात के डॉ. उमंग पटेल 12 जून को उसी एयर इंडिया फ्लाइट से लंदन जाने वाले थे जो अहमदाबाद में क्रैश हो गई, जिसमें 241 लोगों की जान ले गई। लेकिन 9 जून को उन्हें तेज बुखार हो गया और उन्होंने पत्नी के कहने पर अपनी टिकट रद्द कर दी थी।
विस्तार
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने जहां एक ओर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। वहीं दूसरी ओर गुजरात के रहने वाले डॉक्टर उमंग पटेल को तेज बुखार और उनकी पत्नी की जिद ने बाल-बाल बचा लिया। आज भी उमंग भगवान और अपने परिवार का बार-बार शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इस बात को ऐसे समझिए कि हादसे का शिकार हुई एयर इंडिया की विमान जिसमें 241 लोगों की जान चली गई थी, उसी विमान से उमंग ने अपनी ब्रिटेन वापसी की टिकट कराई थी, लेकिन तेज बुखार और पत्नी की जिद के बाद टिकट रद्द कर दिया था।
बुखार ने बचाई जान
डॉ उमंग पटेल अपनी पत्नी, बेटों और माता-पिता के साथ 24 मई को ब्रिटेन से अपने पैतृक गांव कोयडम (जिला महिसागर) आए थे। वे 12 जून को अकेले लंदन लौटने वाले थे। लेकिन 9 जून को ससुराल जाने के बाद उन्हें तेज बुखार हो गया, बुखार का प्रभाव इतना तेज था कि अगली सुबह उठ भी नहीं पाए।
ये भी पढ़ें:- Air India Plane Crash: हादसे की जांच में अहम सुराग साबित हो सकता है आर्यन का वीडियो; हर पहलु की हो रही समीक्षा
पत्नी ने तब उनसे फ्लाइट रद्द करने को कहा और कुछ दिन रुकने की सलाह दी। डॉ. पटेल ने पत्नी की बात मानते हुए टिकट कैंसिल कर दिया और 15 जून की फ्लाइट बुक की। फिर उन्हें पता चला कि 12 जून की वही फ्लाइट क्रैश हो गई जिसमें वो सफर करने वाले थे।
डॉक्टर पटेल बोले- भगवान ने बचा ली जान
हादसे की खबर सुनते ही डॉ. पटेल ने कहा कि मेरी पत्नी ने कहा कि अभी मत जाओ, तब मैंने टिकट रद्द किया। फिर जब हादसे की खबर आई तो मैं हिल गया। भगवान ने मुझे बचा लिया। मैं उन सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं जो उस विमान में थे।
ये भी पढ़ें:- Air India Tragedy: आज नागरिक उड्डयन सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, केंद्रीय गृह सचिव मोहन करेंगे अध्यक्षता
गांव वालों का साथ
जब गांव में यह खबर फैली कि डॉ पटेल उस फ्लाइट में जाने वाले थे, तो लोग उन्हें ढांढस बंधाने पहुंचे। सभी ने कहा कि यह चमत्कार से कम नहीं है। डॉ. पटेल ने बताया कि वे नॉर्थहैम्पटन (ब्रिटेन) में पिछले 5 साल से रह रहे हैं। इस बार भारत आने के बाद उनके पिता को स्ट्रोक हो गया था, जिस कारण उन्होंने पहले से तय 2 जून की फ्लाइट भी रद्द कर दी थी। अब वे 15 जून को लंदन रवाना होने की योजना बना चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.