Ahmedabad Plane Crash: हॉस्टल के डाइनिंग एरिया से टकराया एयर इंडिया का विमान, कई मेडिकल छात्रों की मौत की खबर
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हॉस्टल के डाइनिंग एरिया से टकराने के बाद कई मेडिकल छात्रों की मौत की खबर है। इससे पहले केवल इतनी ही जानकारी सामने आई थी कि विमान हॉस्टल से टकराया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का विमान जब एक हॉस्टल के डाइनिंग एरिया से टकराया, तब वहां मौजूद कई मेडिकल छात्रों की मौत हो गई। पहले खबर आई थी कि विमान डॉक्टरों के हॉस्टल से टकराया है। एक स्थानीय टेलीविजन चैनल की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान सरकारी बी. जे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के डाइनिंग एरिया पर गिरा, जिसमें अंदर मौजूद कई मेडिकल छात्रों की जान चली गई। चैनल ने जो वीडियो दिखाया है, उसमें विमान का एक हिस्सा इमारत के ऊपर अटका हुआ नजर आया। राहत बचाव कर्मियों ने बताया कि अब तक घटनास्थल से करीब 30 से 35 शव निकाले जा चुके हैं और कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।
#WATCH | Ahmedabad Plane Crash | Visuals from the doctors' hostel where the London-bound Air India flight crashed. The tail fin of the aircraft seen on the premises. pic.twitter.com/ij85a9rMEE
— ANI (@ANI) June 12, 2025
एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि विमान हादसे में बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले चार एमबीबीएस छात्रों और एक डॉक्टर की पत्नी की मौत हुई। कॉलेज की डीन डॉ. मीनाक्षी पारिख ने बताया कि हादसे में दो अन्य एमबीबीएस छात्र और तीन डॉक्टरों के रिश्तेदार लापता हैं। यह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (AI171) था। विमान दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह विमान शहर के मेघाणीनगर इलाके में स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के रिहायशी परिसर पर गिर गया।
डॉ. मीनाक्षी पारिख ने बताया, हॉस्टल में रहने वाले चार एमबीबीएस छात्रों की मौत हो गई है, जबकि 19 अन्य घायल हुए हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। दो तृतीय वर्ष के छात्र अब तक नहीं मिले हैं।उन्होंने आगे बताया कि एक डॉक्टर की पत्नी की भी मौत हो गई है, जबकि दो अन्य डॉक्टरों के रिश्तेदार घायल हुए हैं। एक डॉक्टर के परिवार के तीन सदस्य अब भी लापता हैं। बाकी सभी डॉक्टर और उनके परिवार सुरक्षित हैं।