फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad Plane Crash: Ahmedabad airport closed till further instructions, DGCA and ATC reaction Air India

Ahmedabad Crash: 'MayDay कॉल के बाद टूटा विमान का संपर्क', जानें DGCA ने हादसे को लेकर क्या-क्या अपडेट दिया

Thu, 12 Jun 2025 05:25 PM IST
स्वप्निल शशांक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Jun 2025 05:25 PM IST
सार

विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक सवार थे। विजयवाड़ा में मौजूद नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू विमान दुर्घटना की खबर मिलते ही तुरंत अहमदाबाद पहुंच गए।

विज्ञापन
Ahmedabad Plane Crash: Ahmedabad airport closed till further instructions, DGCA and ATC reaction Air India
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद की स्थिति; विमान हादसे के दौरान की तस्वीर (दाएं ऊपर) - फोटो : PTI

विस्तार

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अहमदाबाद से टेक ऑफ के बाद 242 यात्रियों से भरा विमान रिहायशी इलाके मेघाणीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस बड़े हादसे पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और एटीसी का बयान सामने आया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि विमान ने अहमदाबाद से रनवे 23 से दोपहर एक बजकर 39 मिनट पर उड़ान भरी। इसने एटीसी को मेडे (MayDaY) कॉल दिया, लेकिन उसके बाद, एटीसी द्वारा की गई कॉल पर विमान द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे के बाहर जमीन पर क्रैश कर गया। दुर्घटना स्थल से  काला धुआं निकलता देखा गया। डीजीसीए की टीम हादसे के जांच के लिए रवाना हो चुकी है। वहीं, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एसवीपीआईए) के प्रवक्ता ने बताया- एअर इंडिया विमान दुर्घटना के परिणामस्वरूप अहमदाबाद हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया था। हालांकि, कुछ घंटे के बाद इसे जरूरी दिशानिर्देशों के साथ फिर से चालू कर दिया गया। 
विज्ञापन

न्यूज एजेंसी एएनआई ने स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम के हवाले से अपडेट देते हुए कहा कि विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, 'अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हुई।' डीजीसीए ने बताया, 'एअर इंडिया का बोइंग B787 ड्रीमलाइनर विमान, अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे। इसमें दो पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल (8200 घंटों का अनुभव) के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर (1100 घंटों का अनुभव) थे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीसीए ने कहा, 'विमान दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरने के पांच मिनट बाद ही रिहायशी इलाके (मेघाणी नगर) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान योग्यता निदेशालय (DAW), उड़ान योग्यता के सहायक निदेशक (ADAW) और एक फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर (FOI) किसी अन्य कार्य के लिए पहले से ही अहमदाबाद में हैं। वे विवरण प्राप्त कर रहे हैं।' एअर इंडिया ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया। विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक सवार थे।
विज्ञापन

विजयवाड़ा में मौजूद नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू विमान दुर्घटना की खबर मिलते ही तुरंत अहमदाबाद पहुंच गए। वे डीजीसीए, एएआई, एनडीआरएफ और गुजरात राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि त्वरित, समन्वित प्रतिक्रिया और सहायता सुनिश्चित की जा सके। बचाव और चिकित्सा दल मौके पर हैं।  राम मोहन नायडू ने ट्वीट किया, 'अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और व्यथित हूं। हम उच्चतम अलर्ट पर हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बचाव दल को तैनात कर दिया गया है, और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं कि चिकित्सा सहायता और राहत सहायता घटनास्थल पर पहुंचाई जाए।' 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्र के मुताबिक, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के महानिदेशक, टीम के साथ जांच के लिए अहमदाबाद रवाना हुए। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की। उन्होंने उनसे अहमदाबाद जाकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाए। वहीं, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लंदन जाने वाला एअर इंडिया का विमान डॉक्टरों के हॉस्टल पर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दो-तीन मिनट के भीतर पुलिस और अन्य एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed