{"_id":"6679f2bd68a34855ea08ac05","slug":"ahmedabad-firm-blast-updates-odhav-nagar-industrial-area-powder-coating-firm-explosion-news-in-hindi-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: अहमदाबाद में पाउडर कोटिंग कंपनी में विस्फोट; फैक्टरी मालिक सहित दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: अहमदाबाद में पाउडर कोटिंग कंपनी में विस्फोट; फैक्टरी मालिक सहित दो की मौत, तीन घायल
Tue, 25 Jun 2024 04:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:17 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, अहमदाबाद शहर के ओढ़व औद्योगिक क्षेत्र में बंशी पाउडर कोटिंग फैक्टरी में धमाका हुआ, जिससे फैक्टरी मालिक रमेशभाई पटेल (50) और फर्म के कर्मचारी पवन कुमार (25) की मौत हो गई। शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि आग एलपीजी गैस सिलेंडर के पास लगे कंप्रेसर में लगी थी, जिसके कारण सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
पाउडर कोटिंग फैक्टरी में विस्फोट के बाद बिखरा सामान
- फोटो : एएनआई
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को पाउडर कोटिंग की फैक्टरी में विस्फोट हो गया। घटना में फैक्टरी के मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी आरोग्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पास के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, अहमदाबाद शहर के ओढ़व औद्योगिक क्षेत्र में बंशी पाउडर कोटिंग फैक्टरी में धमाका हुआ, जिससे फैक्टरी मालिक रमेशभाई पटेल (50) और फर्म के कर्मचारी पवन कुमार (25) की मौत हो गई। शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि आग एलपीजी गैस सिलेंडर के पास लगे कंप्रेसर में लगी थी, जिसके कारण सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
फैक्टरी में विस्फोट की सूचना मिलने के बाद निकोल फायर स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फायर स्टेशन अधिकारी एसएस गढ़वी के मुताबिक, पाउडर कोटिंग के लिए प्रसंस्करण गर्म करते समय कुछ दबाव के चलते ओवन में विस्फोट हुआ है। क्षेत्र में फायर एनओसी के प्रावधान के बारे में बताते हुए गढ़वी ने कहा, यह एक औद्योगिक क्षेत्र है, इसमें फायर एनओसी का कोई प्रावधान नहीं है। फायर एनओसी का मतलब नेशनल बिल्डिंग कोड (एनबीसी) मानदंडों के अनुसार इमारत में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की स्थापना के संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र है। अग्निशमन विभाग की टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन