फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad Design Week 3.0: Indian Army Chief General Manoj Mukund Naravane says defence corridors in Chennai Lucknow helped in changing the entire ecosystem of defence industry

सेना प्रमुख: जहां तक सेना का सवाल, हम जो कुछ भी खरीदते हैं, उसका 85% हिस्सा भारतीय कंपनियों से 

Sat, 26 Feb 2022 01:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Feb 2022 01:05 PM IST
सार

जनरल एमएम नरवणे ने कहा कि, किसी भी समस्या के समय हमें चार तरह के डी को ध्यान में रखना चाहिए। ये हैं- डिस्कवर, डिफाइन, डेवेलप और डिलीवर।

विज्ञापन
Ahmedabad Design Week 3.0: Indian Army Chief General Manoj Mukund Naravane says defence corridors in Chennai  Lucknow helped in changing the entire ecosystem of defence industry
एमएम नरवणे - फोटो : एएनआई

विस्तार

थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने शनिवार को अहमदाबाद डिजाइन वीक 3.0 में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, चेन्नई और लखनऊ डिफेंस कॉरिडोर ने पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को बदलकर रख दिया है। जहां तक सेना का सवाल है, तो अब हम जो कुछ भी खरीदते हैं उसका 85 प्रतिशत हिस्सा भारतीय कंपनियों से है। 

विज्ञापन


सेना प्रमुख ने कहा कि, किसी समस्या के बारे में बात करते समय 4 'डी' को ध्यान में रखने की जरूरत है। ये चार डी हैं- डिस्कवर, डिफाइन, डेवेलप और डिलीवर। गांधी नगर में हो रहा यह तीन दिवसीय कार्यक्रम "डिजाइन एंड इनोवेशन इन डिफेंस एंड एयरोस्पेस" विषय पर आधारित है। इसमें कई रक्षा विशेषज्ञों के शामिल होने की संभावना है। 
विज्ञापन


थल सेना प्रमुख ने कहा कि रक्षा और वायु क्षेत्र का भविष्य इलेक्ट्रिक और लघुकरण है। उन्होंने कहा कि जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए विद्युत आधारित उपकरणों के इस्तेमाल की जरूरत है। कर्णावती यूनिवर्सिटी (अहमदाबाद) में आयोजित तीन दिवसीय डिजाइन सप्ताह के उद्घाटन समारोह में जनरल नरवणे ने इलेक्ट्रिॉनिक वस्तुओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा, हमें जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करनी होगी साथ ही जहाजों और विमानों के आकार को छोटा करने की जरूरत है। छोटी जगहों में ज्यादा सुविधाएं देकर हम इनका भरपूर इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थल सेना प्रमुख ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के अलावा, जिसके लिए केंद्र ने एक स्पष्ट रोडमैप बनाया है। उसमें ‘इलेक्ट्रिक-आधारित चीजों’ को इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया है ताकि हम जीवाश्म ईंधन पर अपनी निर्भरता को एक बड़े स्तर तक कम कर सकें। 

सीमाई इलाकों में एक यूनिट बिजली की लागत 15 फीसदी तक अधिक  
जनरल ने कहा, सीमाई इलाकों में बिजली की सुविधा नहीं होने के कारण हजारों की तादाद में जनरेटर रखे गए हैं, जो ईंधन जैसे डीजल या पैट्रोल से चलते हैं। ईंधन को उन इलाकों तक पहुंचाने के लिए परिवहन की जरूरत पड़ती है। जिसमें अलग से और अधिक खर्च आते हैं। सीमावर्ती इलाकों में एक यूनिट बिजली पैदा करने की लागत, सामान्य से 15 फीसदी तक अधिक है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि हमें उन सभी इलाके के लिए विकल्प तलाशने की जरूरत है, जहां बिजली उत्पादन की समस्या है ताकि हम जीवाश्म ईंधन पर अपनी निर्भरता को कम कर सकें।


आर्मी डिजाइन ब्यूरो सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा 
सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय सेना ने एक आर्मी डिजाइन ब्यूरो स्थापित किया है जो डिजाइनर और सेना के बीच सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सेना को ऐसे डिजाइन की जरूरत है जिससे अगले पचास तक उसके उपकरण प्रभावी बने रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed