फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad bans stalls selling non vegetarian food along public roads news in Hindi

अहमदाबाद: आज से सड़कों के किनारे मांसाहारी भोजन बेचने वाले स्टॉल पर प्रतिबंध, एएमसी का फैसला

Tue, 16 Nov 2021 01:24 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 16 Nov 2021 01:24 AM IST
सार

गुजरात के शहर अहमदाबाद में आज यानी मंगलवार से सड़क किनारे लगने वाले उन स्टॉलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जो मांसाहारी भोजन बेचते हैं।

विज्ञापन
Ahmedabad bans stalls selling non vegetarian food along public roads news in Hindi
भूपेंद्र पटेल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अहमदाबाद महानगर पालिका (एएमसी) ने आज यानी मंगलवार से सड़कों के किनारे मांसाहारी भोजन बेचने वाले स्टॉल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। एएमसी की टाउन प्लानिंग कमेटी ने इसे लेकर कहा कि स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थानों से 100 मीटर के दायरे में आने वाली सार्वजनिक सड़कों के किनारे मांसाहारी भोजन बेचने वाले स्टॉलों को अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार टाउन प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन देवांग दानी ने इसे लेकर बताया कि यह प्रतिबंध कल यानी मंगलवार से लागू हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि शहर के लोगों की ओर से इन स्टॉल को लेकर कई शिकायतें आ रही थीं। इन्हीं सब शिकायतों को ध्यान में रखते हुए प्लानिंग समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


सभी अपनी इच्छा से खाने के लिए स्वतंत्र: मुख्यमंत्री पटेल
वहीं, इस प्रतिबंध को लेकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि लोग अपनी इच्छा के अनुसार कुछ भी खाने के लिए स्वतंत्र हैं। मुख्यमंत्री ने आणंद में इसे लेकर कहा, 'यह शाकाहारी या मांसाहारी होने का सवाल नहीं है। लोग जो चाहें वह खाने के लिए आजाद हैं। लेकिन स्टॉल पर बिक रहा खाना नुकसानदायक नहीं होना चाहिए और यातायात बाधित नहीं होना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि उन स्टॉल के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है जो खराब गुणवत्ता का भोजन बेच रहे होंगे या फिर यातायात व्यवस्था में बाधा पहुंचा रहे होंगे। उन्होंने कहा, कुछ लोग शाकाहारी भोजन करते हैं और कुछ मांसाहारी, भाजपा सरकार को इससे कोई समस्या नहीं है। हमारी चिंता केवल इन स्थानों पर मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed