{"_id":"5fbf443efff9805947452e8b","slug":"ahmed-patel-last-rites-live-updates-congress-rahul-gandhi-sonia-gandhi-bharuch-to-pay-last-respects","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपुर्द-ए-खाक हुए कांग्रेस के 'चाणक्य' अहमद पटेल, माता-पिता के बगल में दफनाए गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुपुर्द-ए-खाक हुए कांग्रेस के 'चाणक्य' अहमद पटेल, माता-पिता के बगल में दफनाए गए
Thu, 26 Nov 2020 01:13 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरूच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरूच
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
अहमद पटेल की अंतिम यात्रा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को गुजरात के भरूच जिले के उनके पैतृक गांव पिरमण में गुरुवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के अहम रणनीतिकार और संकटमोचक की तदफीन (दफन करना) में शिरकत की। पटेल का बुधवार को इंतकाल हो गया था। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पटेल की इच्छा के मुताबिक, उन्हें उनके माता-पिता की कब्र के बराबर में दफनाया गया है।
विज्ञापन
पटेल की मय्यत (पार्थिक देह) को वडोदरा से पिरमण लाया गया था। इसके बाद सैकड़ों स्थानीय एवं कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में पटेल को मुस्लिम कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। कांग्रेस नेता की मय्यत बुधवार रात वडोदरा हवाई अड्डे पहुंची थी और उसे भरूच जिले के अंकलेश्वर शहर में स्थित सरदार पटेल अस्पताल में रखा गया था।
विज्ञापन
गांधी गुरुवार को सूरत हवाई अड्डे पहुंचे और फिर सड़क के रास्ते से पिरमण गए जहां उन्होंने दिवंगत सांसद के परिवार को दिलासा दिया। पटेल की तदफीन में गुजरात कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गुजरात प्रभारी राजीव सातव, लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला समेत अन्य ने शिरकत की।
विज्ञापन
बेटे ने ट्वीट कर दी निधन की जानकारी
बुधवार तड़के अहमद पटेल के पुत्र फैसल पटेल ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनके बेटे फैसल पटेल ने लिखा, 'बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरे पिता अहमद पटेल का निधन 25 नवंबर को तड़के 3.30 बजे हो गया। करीब महीने भर पहले वह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से उनकी हालत बिगड़ती गई और शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। मैं सभी शुभचिंतकों से प्रार्थना करता हूं कि वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें और भीड़ न करें व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।'
मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज
बता दें कि अहमद पटेल को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पटेल अक्तूबर के पहले सप्ताह में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। हालांकि 18 नवंबर को अहमद पटेल की पुत्री ने कहा था कि उनके पिता की सेहत में थोड़ा सुधार हुआ है। पटेल की पुत्री मुमताज ने एक ऑडियो संदेश के माध्यम से यह जानकारी दी थी।
तीन बार लोकसभा सांसद और पांच बार राज्यसभा सांसद रहे
गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में पैदा हुए पटेल तीन बार लोकसभा सांसद और पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुके थे। पटेल ने अपना पहला चुनाव 1977 में भरूच से लड़ा था, जिसमें वो 62,879 वोटों से जीते। 1980 में उन्होंने फिर यहीं से चुनाव लड़ा और इस बार 82,844 वोटों से जीते थे। 1984 के अपने तीसरे लोकसभा चुनाव में उन्होंने 1,23,069 वोटों से जीत दर्ज की थी। 1993 से अहमद राज्यसभा सांसद थे और 2001 से सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार भी थे।