Air India Tragedy: एअर इंडिया के बोइंग के सभी 787 विमानों की जांच पूरी, फ्यूल कंट्रोल स्विच में कोई खामी नहीं
एअर इंडिया ने अपने सभी बोइंग 787 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच लॉकिंग मैकेनिज्म की जांच सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। एयरलाइन अधिकारी के अनुसार, किसी भी विमान में कोई तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा से जुड़ी समस्या नहीं पाई गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Air India completes inspection of locking mechanism of fuel control switches in Boeing 787 planes; no issues found: Airline Official
— Press Trust of India (@PTI_News) July 16, 2025
एअर इंडिया ने कराई पूरी फ्लीट की जांच
अन्य एयरलाइंस भी कर रही हैं एहतियाती जांच
एअर इंडिया के अलावा भारत में बोइंग 737 विमानों का संचालन करने वाली अन्य कंपनियां जैसे एअर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और स्पाइस जेट भी इन फ्यूल स्विच लॉक की जांच कर रही हैं। वहीं, इंटरनेशनल एयरलाइंस जैसे एतिहाद और सिंगापुर एयरलाइंस ने भी अपनी बोइंग फ्लीट में एहतियाती जांच शुरू कर दी है। दक्षिण कोरिया जैसे देशों ने भी इस बाबत दिशानिर्देश जारी किए हैं।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पुणे के पूर्व विधायक संजय जगताप BJP में हुए शामिल
एफएए और बोइंग ने अब तक यह स्पष्ट किया है कि बोइंग विमानों में लगे फ्यूल स्विच लॉकिंग मैकेनिज्म सुरक्षित हैं और किसी बड़े खतरे की संभावना नहीं है। फिर भी एहतियातन जांच की जा रही है ताकि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो। भारत में डीजीसीए की सख्ती के चलते अब इस तरह की तकनीकी खामियों को लेकर पहले से अधिक सतर्कता बरती जा रही है।
ये भी पढ़ें- ई-वेस्ट पार्क के लिए नॉर्वे-हांगकांग मॉडल का अध्ययन करा रही सरकार, जीरो एमिशन सरकार का लक्ष्य
फ्यूल कंट्रोल स्विच कैसे करता है काम
फ्यूल कंट्रोल स्विच विमान के इंजनों में ईंधन की आपूर्ति को नियंत्रित करता है। एएआईबी की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे वाले विमान में टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद दोनों इंजनों की फ्यूल सप्लाई एक सेकंड के अंतराल में बंद हो गई थी। कॉकपिट रिकॉर्डिंग में एक पायलट दूसरे से पूछता है 'तुमने फ्यूल क्यों बंद किया? और जवाब में दूसरा कहता है मैंने नहीं किया. इससे तकनीकी गड़बड़ी की आशंका बढ़ गई थी, जिसके तहत कंपनी सभी विमानों की जांच के निर्देश दिए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.