{"_id":"5949f60f4f1c1bf81b8b4828","slug":"ahemdabad-baba-ramdev-speech-on-international-yoga-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग गुरू बाबा रामदेव बोले- अहमदाबाद में योग के 24 विश्व रिकॉर्ड कायम हुए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
योग गुरू बाबा रामदेव बोले- अहमदाबाद में योग के 24 विश्व रिकॉर्ड कायम हुए
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
योग गुरू बाबा रामदेव बोले- अहमदाबाद में योग के 24 विश्व रिकॉर्ड कायम हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद से अंतरारष्ट्रीय योग दिवस पर योग गुरू बाबा रामदेव ने योग में कई रिकॉर्ड बनने का दावा पेश किया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में योग के 24 विश्व रिकॉर्ड कायम हुए हैं। यहां भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने योग गुरू बाबा रामदेव के साथ योग किया।
बाबा रामदेव ने दावा किया कि यहां पर सर्वाधिक लोग एक साथ योग कर रहे हैं, यह एक विश्व रिकॉर्ड है। बाबा रामदेव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही जब सयुंक्त राष्ट्र में गए थे, तब उन्होंने योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। वहीं उनके कारण आज पूरी दुनिया योग कर रही है, और तीसरा योग दिवस मना रही है। बाबा रामदेव के साथ इस मैदान में लगभग सवा लाख लोग योग कर रहे थे। रामदेनव ने आगे कहा कि आने वाले तीन से चार दशकों में पूरे विश्व में योग का विस्तार हो जाएगा।
कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी भी रामदेव और अमित शाह के साथ मंच पर योग करते नजर आए। अमित शाह ने योग की महत्ता के बारे में बताते हुए ट्वीट किया, 'योग शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को एकमसत करने का अद्वितीय माध्यम है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व निरामय और विश्व कल्याण की कामना करता हूं|'
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान अहमदाबाद में बारिश भी हुई, लेकिन लोगों की योग के प्रति रुचि में इससे कोई बाधा नहीं पड़ी। यहां उपास्थित लोग तेज बारिश में भी योग करते रहें।