फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahead of World Yoga Day Narendra Modi urged people to make yoga an integral part of life

योग दिवस के लिए पीएम मोदी की तैयारी शुरू, ट्वीट किया त्रिकोणासन का 3-डी वर्जन वीडियो

Wed, 05 Jun 2019 12:01 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 05 Jun 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
Ahead of World Yoga Day Narendra Modi urged people to make yoga an integral part of life
योगासन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को विश्व योग दिवस से पहले बुधवार को लोगों से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की है। उन्होंने योग के अनेकों फायदों की तरफ ध्यान दिलाते हुए योगासन का एक छोटा सा वीडियो भी पोस्ट किया। पिछले साल भी उन्होंने विभिन्न योगासनों के कई वीडियो क्लिप पोस्ट किए थे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा,  '21 जून को हम योग दिवस 2019 मनाने जा रहे हैं। मैं आप सबसे योग को आपके जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने की अपील करता हूं। योग के फायदे जबरदस्त हैं। यहां त्रिलोकासन का एक वीडियो है।' 
विज्ञापन

 



भारत सरकार ने दिल्ली, शिमला, मैसुरु, अहमदाबाद और रांची का नाम इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए चुना है। मोदी के लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह सरकार का पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम होगा। पहला कार्यक्रम दिल्ली में होगा।

हर बार की तरह प्रधानमंत्री मोदी खुद योगासन करते हुए नजर आएंगे। इस साल वह झारखंड की राजधानी रांची जाएंगे। यह जानकारी खुद झारखंड के मुख्यमंत्री सचिवालय ने दी। उन्होंने बताया कि 2019 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची में आयोजित होगा। रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मिलित होंगे। पिछले साल इस कार्यक्रम का आयोजन देहरादून में किया गया था।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा, मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर सुनील कुमार वर्णवाल के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने तैयारियों के बाबत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed