फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   agustawestland chopper scam income tax department raids 25 places in delhi and pune

अगस्ता वेस्टलैंड: दिल्ली-एनसीआर और पुणे में 30 ठिकानों पर छापेमारी

Thu, 02 Jan 2020 06:28 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 02 Jan 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
agustawestland chopper scam income tax department raids 25 places in delhi and pune
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला - फोटो : PTI

वीवीआईपी हेलिकॉप्टर अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर और पुणे में 30 जगहों पर छापेमारी की। आयकर विभाग के सूत्रों ने कहा, घोटाले के सिलसिले में रक्षा बिचौलिये सुषेन मोहन गुप्ता और पुणे स्थित उद्योगपति दिनेश मुनोत के ठिकानों पर देर शाम तक छापेमारी चलती रही। गुप्ता को बीते साल 26 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। जून में विशेष सीबीआई कोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई इस घोटाला मामले में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी राजीव सक्सेना से पूछताछ के बाद हुए खुलासे के आधार पर की गई। बीते साल दुबई से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने सक्सेना को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


इससे पहले आयकर विभाग ने इसी मामले में संजीत बख्शी से जुड़े परिसरों में छापेमारी की। अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में संजीत का नाम भी जुड़ा हुआ है। आयकर विभाग ने संजीत के खिलाफ 3000 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला पाया। संजीत की पत्नी नियामत बक्शी इस मामले में फंसे रतुल पुरी की दोस्त हैं। हिरासत के दौरान नियामत रतुल पुरी से मिली थीं और उसी समय से आयकर विभाग की संजीत पर नजर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी में आयकर विभाग ने 3.5 करोड़ रुपये के गहने और नकदी जब्त की। रतुल पुरी अगस्ता वेस्टलैंड मामले में जांच के घेरे में हैं। रतुल पुरी पर उनकी कंपनी के जरिये कथित तौर पर रिश्वत लेने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि रतुल पुरी की स्वामित्व वाली कंपनी से जुड़े खातों का उपयोग रिश्वत की रकम लेने के लिए किया गया।

यह था पूरा मामला

2010 में भारतीय वायुसेना के लिए 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए आंग्ल-इतालवी कंपनी अगस्ता-वेस्टलैंड और भारत सरकार के बीच करार हुआ था। जनवरी 2014 में भारत सरकार ने 3600 करोड़ रुपये के करार को रद्द कर दिया। आरोप था कि इसमें 360 करोड़ रुपये का कमीशन लिया गया। इसके बाद सरकार ने फरवरी 2013 में रोक लगा दी थी। यह मामला इटली की अदालत में चला जिसमें ये बातें उजागर हुईं कि 53 करोड़ डॉलर का ठेका पाने के लिए कंपनी ने भारतीय अधिकारियों को 100-125 करोड़ रुपये तक की घूस दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed