फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AgustaWestland case: court extends interim bail granted to Rajiv Saxena till February 25

Agusta Westland Case: राजीव सक्सेना की अंतरिम जमानत तीन दिन बढ़ी

Sat, 23 Feb 2019 03:35 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 23 Feb 2019 03:35 AM IST
विज्ञापन
AgustaWestland case: court extends interim bail granted to Rajiv Saxena till February 25
Rajiv Saxena - फोटो : ANI
पटियाला हाउस कोर्ट ने वीवीआईपी हेलीकॉप्ट घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दुबई के कारोबारी राजीव सक्सेना की मेडिकल रिपोर्ट पर विचार करने के बाद अंतरिम जमानत सोमवार तक बढ़ा दी। 
विज्ञापन


अदालत ने एम्स निदेशक को सक्सेना की सेहत पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। आरोपी सक्सेना ने हृदय रोग व कैंसर का हवाला देते हुए जमानत मांगी थी।
विज्ञापन


दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाए गए सक्सेना को 31 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष सीबीआई जज अरविंद कुमार ने एम्स की मेडिकल रिपोर्ट पर विचार करने के बाद सक्सेना की नियमित जमानत पर सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख तय कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने 14 फरवरी को सक्सेना को पांच-पांच लाख के दो जमानती मुचलकों पर अंतरिम जमानत प्रदान की थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीमारी को देखते हुए सक्सेना की जमानत याचिका का समर्थन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed