फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agusta Westland: Prakash javdekar hits out at congress

अगस्ता वेस्टलैंड: जावड़ेकर का कांग्रेस पर हमला, अब पता चला कि चोर क्यों मचा रहा है शोर

Sat, 29 Dec 2018 09:22 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली  
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली   Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 29 Dec 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
Agusta Westland: Prakash javdekar hits out at congress
प्रकाश जावड़ेकर
अगस्ता वेस्टलैंड मामले के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष किए गए खुलासे के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है। भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा आक्रमण करते हुए कहा है कि चोर मचा रहा है शोर। राफेल मसले पर विपक्षी दलों के लगातार तीखे हमले झेल रही भाजपा सरकार ने मिशेल द्वारा गांधी परिवार का नाम लेने पर कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यूपीए सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि पिछली सरकार घोटालों की सरकार रही है। पिछली सरकार ने जल, थल और आकाश, सभी जगह घोटाले किए। वह दौर ऐसा था जब देश को लूटने का काम किया गया।  
विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस की बौखलाहट से अब मालूम पड़ा कि चोर इतना शोर क्यों मचा रहा है। यह कहानी चोर मचाए शोर वाली है। जावड़ेकर ने कहा कि पहले देश को सिर्फ दो शब्द मालूम थे- परिवार और एपी। तब इस पर चर्चा हो रही थी कि ये किसकी ओर इशारा है। लेकिन शनिवार को ईडी द्वारा अदालत के समक्ष किए गए खुलासे से लगभग सब कुछ साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि ईडी ने अदालत को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, मिशेल ने इटली की महिला के बेटे, आर, बिग मैन और पार्टी के नेता आदि का जिक्र किया है। ये सभी एक ही परिवार की ओर इशारा करते हैं। आज इनकी चोरी पकड़ी जा रही है। ये इशारा करते हैं कि कांग्रेस ने किस तरह से देश को लूटा। एक्सीडेंटल प्राइमिनिस्टर लूट राज का नेतृत्व कर रहे  थे।  
विज्ञापन


जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया। गंभीर बात यह है कि उस वक्त बिचौलिये के पास सभी फाइलों तक पहुंच थी। उन्होंने दावा किया कि मिशेल ने यह भी कहा था कि वित्त मंत्री इस बात से नाखुश थे कि उन्हें सम्मान नहीं दिया गया। ऐसा लगा रहा है कि मंत्रालय व अधिकारियों के पास पहुंचने वाली फाइल की प्रति मिशेल तक भी पहुंच जाती थी। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत ने प्रथम दृष्टया यह माना कि कुछ गड़बड़ हो रही है। यही वजह है कि अदालत ने मिशेल के वकील को दूर से मिलने के लिए कहा है और मुलाकात की अवधि भी 30 मिनट से घटाकर 15 मिनट कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed