{"_id":"5c1cb751bdec2257282d3990","slug":"agusta-westland-patiala-house-court-issued-a-production-warrant-against-christian-michel","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्ता वेस्टलैंड: क्रिश्चियन मिशेल के खिलाफ अदालत ने जारी किया प्रोडक्शन वारंट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगस्ता वेस्टलैंड: क्रिश्चियन मिशेल के खिलाफ अदालत ने जारी किया प्रोडक्शन वारंट
Fri, 21 Dec 2018 03:20 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 21 Dec 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
पटियाला हाउस कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की पटियासा हाउस कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। तिहाड़ जेल अधिकारियों से उसे कल कोर्ट के समक्ष पेश करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि मिशेल की रिमांड बुधवार को खत्म हो चुकी है। सीबीआई, मिशेल से पूछताछ कर हेलीकॉप्टर सौदे में 'टॉप लीडर्स' का नाम, जो कोड वर्ड में लिखा था, वह नहीं उगलवा सकी। रिमांड के दौरान जांच एजेंसी ने मिशेल के सामने चार-पांच ऐसे दस्तावेज रखे, जिनमें कोड वर्ड के हिसाब से लोगों के नाम लिखे गए थे। इसके अलावा कुछ ऐसे दस्तावेज, जिन पर मिशेल के अलावा कुछ अन्य लोगों के हस्ताक्षर थे, उसने उन्हें भी पहचानने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया था कि तीन देशों से जांच एजेंसी ने अगस्ता वेस्टलैंड डील को लेकर जो सीक्रेट दस्तावेज हासिल किए थे, उन पर भी मिशेल ने चुप्पी साधे रखी है। सूत्रों ने बताया था कि मिशेल के सामने कंपनी या उसके पदाधिकारियों से जुड़ी कई फाइलें रखी गई थी। पूछताछ के दौरान उसने कभी तीस मिनट से ज्यादा समय तक किसी फाइल को नहीं देखा। मिशेल के वकील के मुताबिक, वह डिस्लेक्सिया की बीमारी से ग्रसित हैं, इसलिए लंबे समय तक वह दस्तावेजों को नहीं देख सकता है। डिस्लेक्सिया की बीमारी में व्यक्ति को पढ़ने और शब्दों व चिह्नों की व्याख्या करने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन
मिशेल ने कोडवर्ड वाले दस्तावेज में से किसी टॉप लीडर्स को नहीं पहचाना था। हालांकि जांच एजेंसी ने कोडवर्ड के सामने कई नेताओं के नाम लिखकर उसे दिखाए, लेकिन उसने पहचानने से मना कर दिया था। हालांकि मिशेल ने एयरफोर्स के अधिकारियों के नाम, मंत्रालय के अफसर और अपने कई सहयोगियों (राल्फ गिडो हैस्के और कार्लो गेरोसा) के दस्तावेजों को पहचाना था। वह इन लोगों के हस्ताक्षर भी ध्यान से देखता था।
Delhi's Patiala House Court has issued a production warrant against alleged #AgustaWestland middleman Christian Michel. Tihar Jail authorities have to produce him tomorrow.
— ANI (@ANI) December 21, 2018