{"_id":"5732d2774f1c1ba95a91a2cc","slug":"agusta-middleman-visited-india-180-times-between-2005-and-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 साल में 180 बार भारत आया था अगस्ता वेस्टलैंड का बिचौलिया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
8 साल में 180 बार भारत आया था अगस्ता वेस्टलैंड का बिचौलिया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 May 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर सौदे के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल ने 2005 से 2013 के बीच 180 बार भारत की यात्रा की थी। फॉरेन रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की जानकारियों के मुताबिक क्रिश्चियन मिशेल 2005 से 2013 के बीच लगातार भारत आता रहा और उन दौरौं में वो अपना 'संपर्क बिंदु' किसी 'अभिनव त्यागी' को बताता था।
FRRO के खुलासे में कहा गया है कि 'अभिनव त्यागी' के अलावा वह अपने सहयोगी जेबी सुब्रमण्यम से भी मिलता था, जो कि एक 'शेल कंपनी' मीडिया एग्जिम प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक था। ये कंपनी मिशेल ने ही बनाई थी। FRRO के खुलासों से अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर सौदों में भ्रष्टाचार की जांच कर रही जांच एजेंसियां भी चौंक गई हैं।
एजेंसियां ये जानने की कोशिश कर रही हैं कि क्या अभिनव त्यागी पूर्व वायुसेना अध्यक्ष एसपी त्यागी के परिवार से जुड़ा हुअा है? उल्लेखनीय है कि एसपी त्यागी और उनके परिवार के सदस्यों पर अगस्ता वेस्टलैंड मामले रिश्वत खाने का आरोप लगा है। अगस्ता वेस्टलैंड मामले की जांच कर रही भारतीय एजेंसियां सीबीआई और ईडी मिशेल के दौरों की जांच कर रही हैं। एजेंसियों विशेषकर उन दौरों पर तवज्जो दे रहे हैं, जो कि उसने 2012 और 2013 के बीच किए थे। 2012 में ही इटली सरकार ने अगस्ता सौदों की जांच शुरु करवाई थी और इसी दौरान भारत में रक्षा मंत्रालय ने सौदों की जांच के आदेश सीबीआई को दिए थे।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि भारत में जांच शुरु होते ही मिशेल यहां से भाग गया और उसके बाद वापस नहीं आया। फिलहाल वह यूएई में रहता है और ईडी ने उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में लगी हुई है।