{"_id":"602ee5191538ea716a642c27","slug":"agriculture-minister-narendra-singh-tomar-reactions-over-results-of-punjab-civic-elections-related-to-farmer-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के नतीजों को किसान आंदोलन से जोड़ना गलत: तोमर ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पंजाब के नतीजों को किसान आंदोलन से जोड़ना गलत: तोमर
Fri, 19 Feb 2021 03:37 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, गुवाहाटी
एजेंसी, गुवाहाटी
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 19 Feb 2021 03:37 AM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंजाब निकाय चुनावों के नतीजों को किसान आंदोलन से जोड़कर देखना गलत है। केंद्र सरकार अभी भी किसानों से बातचीत कर गतिरोध को खत्म कराना चाहती है।
विज्ञापन
तोमर ने कहा, 'पंजाब में भाजपा कमजोर थी और शिअद के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही थी। यह पहला मौका है जब अकेले चुनाव लड़ा और इसी कारण पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा।' कृषि कानूनों पर तोमर ने कहा, 'सरकार ये कानून किसानों के हित में लाई है। इनसे अन्नदाता की आय दोगुनी होगी। देश भर के किसानों ने इन कानूनों का समर्थन भी किया है। कुछ किसानों को इसमें शिकायतें हैं और सरकार उनके साथ कानूनों पर बिंदुवार बात करने और किसानों की शंकाएं दूर करने को सदैव तैयार है।'
विज्ञापन
असम में फिर सरकार बनाएगी भाजपा
तोमर ने आगामी असम विधानसभा चुनाव में जीत की दावेदारी करते हुए कहा, इस बार और अधिक सीटें जीतेंगे। राज्य में भाजपा सरकार के समर्थन में लहर है और निश्चित हम दोबारा सरकार बनाएंगे। तोमर असम के चुनाव प्रभारी हैं।
विज्ञापन