फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agriculture Minister holding meeting regarding drought in Nanded ShivSena MP Sanjay Jadhav started eating

सूखे को लेकर बैठक कर रहे थे कृषि मंत्री: सांसद खाने लगे काजू-बादाम, बवाल मचा तो बोले- सामने था तो क्या न खाता?

Sat, 19 Sep 2026 07:22 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 19 Sep 2026 07:22 PM IST
सार

नांदेड में किसानों की समस्याओं और सूखे जैसे हालात पर हुई बैठक में शिवसेना सांसद संजय जाधव के काजू-बादाम खाते हुए वीडियो पर विवाद हो गया। जाधव ने सफाई देते हुए कहा कि ध्यान खाने पर नहीं, किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा पर होना चाहिए।  

विज्ञापन
Agriculture Minister holding meeting regarding drought in Nanded ShivSena MP Sanjay Jadhav started eating
संजय जाधव, सांसद, शिवसेना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के नांदेड जिले में सूखे जैसे हालात और किसानों की परेशानी को लेकर बुलाई गई बैठक में शिवसेना के लोकसभा सांसद संजय जाधव काजू-बादाम खाते नजर आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी नेताओं और कई लोगों ने उन्हें किसान संकट के बीच असंवेदनशील रवैये के लिए घेरा। अब जाधव ने इन आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि विपक्ष किसानों की समस्याओं को लेकर राजनीति कर रहा है।

विज्ञापन


बैठक में हुई चर्चा पर ध्यान देने की बात
परभणी से सांसद संजय जाधव ने कहा कि विपक्ष ने बैठक का बहिष्कार किया था। उनके मुताबिक, बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, ध्यान उन पर होना चाहिए, न कि बैठक में परोसे गए खाने पर। उन्होंने कहा, 'विपक्ष ने बैठक का बहिष्कार किया। ध्यान बैठक में उठाए गए मुद्दों पर होना चाहिए, न कि प्रतिभागियों को परोसे गए खाने पर।'
विज्ञापन


काजू-बादाम खाते वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान जाधव के सामने एक प्लेट रखी थी, जिसमें बादाम और काजू थे। बैठक के दौरान उन्हें इन्हें खाते हुए देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद विपक्षी नेताओं और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके व्यवहार को किसानों की परेशानी के बीच असंवेदनशील बताया। इस पर जाधव ने कहा, 'जब आपके सामने प्लेट पर खाना रखा हो तो क्या आप उसे खाएंगे नहीं? वहां प्लेट किसने रखी थी? गलती उस व्यक्ति की थी, जिसने प्लेट वहां रखी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के लिए तत्काल मदद की मांग
जाधव ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने सरकार से सूखे जैसे हालात से प्रभावित किसानों के लिए तत्काल और व्यापक सहायता की घोषणा करने की जोरदार मांग की। उन्होंने कहा कि इस मानसून में बारिश की कमी के कारण किसान परेशान हैं और सरकार को उनकी स्थिति को देखते हुए जल्द मदद का ऐलान करना चाहिए। इसी बीच कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे जब जिला कलेक्टर कार्यालय में पहले से तय समीक्षा बैठक में शामिल होने जा रहे थे, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी विश्राम गृह के पास मंत्री के काफिले को घेर लिया और नारेबाजी की।


ये भी पढ़ें: भारत बनेगा चिप हब?: अश्विनी वैष्णव बोले- युवा खड़ी करेंगे क्वालकॉम-इंटेल जैसी कंपनियां, दुनिया की नजरें हम पर

मराठवाड़ा को सूखा प्रभावित घोषित करने की मांग
प्रदर्शन के दौरान कुछ किसानों ने मंत्री को सूख चुके सोयाबीन के पौधे भी सौंपे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि राज्य सरकार मराठवाड़ा को सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित करे। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के कृषि ऋण माफ करने और फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग भी उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed