फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agricultural Law: Lal Bahadur Shastri's grandson gave suggestions to Agriculture Minister with support

लाल बहादुर शास्त्री के पोते ने किया नए कृषि कानूनों का समर्थन, कृषि मंत्री को दिए सुझाव

Wed, 06 Jan 2021 09:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 06 Jan 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Agricultural Law: Lal Bahadur Shastri's grandson gave suggestions to Agriculture Minister with support
कृषि कानूनों के खिलाफ जारी है आंदोलन - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते संजय नाथ सिंह ने केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का समर्थन किया है। संजय सिंह के संगठन आल इंडिया फार्मर्स एसोसिएशन ने बुधवार को उन तीन नए कृषि कानूनों का समर्थन किया, जिनके विरोध में 40 किसान संगठन एक महीने से ज्यादा समय से राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। संजय नाथ सिंह ने समर्थन के साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के माध्यम से केंद्र सरकार को कुछ सुझाव भी दिए हैं।

विज्ञापन


संजय नाथ सिंह ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के साथ आठ जनवरी को होने वाली बातचीत में ये सुझाव मददगार साबित हो सकते हैं। एआईएफए ने कृषि अनुबंधों की निगरानी के लिए एक स्वतंत्र नियामक संस्था स्थापित करने, कृषि उत्पादों की खरीद और बिक्री में मूल्य की निगरानी के लिए मूल्य नियामक प्राधिकरण बनाने और अनुबंध समझौतों के प्रावधानों को लागू करने सहित अन्य सिफारिशें की हैं।
विज्ञापन


 

 

नए कृषि कानूनों को भारतीय कृषि के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए संजय नाथ सिंह ने कहा कि चूंकि न्यूनतम समर्थन मूल्य और एपीएमसी मंडी प्रणाली पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छा काम कर रही है इसलिए यहां के किसानों को नए कानूनों को लेकर कुछ शंका है और केंद्र ने उसके निवारण के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास किया है, जबकि निहित स्वार्थ वाले लोग और राजनीतिक अवसरवादी तत्व उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। सिंह ने दावा किया कि नए कृषि कानून भारतीय कृषि के लिए आगे का रास्ता खोलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed