फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agnipath Row: Congress leader Subodhkant Sahay said objectionable things about PM, said - If you walk in Hitlers way..

Agnipath Row: सुबोधकांत सहाय ने पीएम को लेकर कही आपत्तिजनक बातें, बोले-हिटलर के रास्ते चले तो....

Mon, 20 Jun 2022 03:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 20 Jun 2022 03:26 PM IST
सार

पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक व असंसदीय टिप्पणी करने पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कड़ी नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कांग्रेस को लताड़ा है। सहाय के बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है।

विज्ञापन
Agnipath Row: Congress leader Subodhkant Sahay said objectionable things about PM, said - If you walk in Hitlers way..
कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय - फोटो : social media

विस्तार

अग्निपथ विवाद में कांग्रेस ने अब जर्मनी के नाजी तानाशाह रहे एडोल्फ हिटलर का जिक्र कर जुबानी जंग को और तेज कर दिया है। राहुल व सोनिया गांधी के बाद अब कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय ने मोदी की तुलना हिटलर से करते हुए आपत्तिजनक बातें कहीं। 

विज्ञापन


सहाय ने यह बातें कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सहाय ने पीएम के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। सहाय ने कहा कि हिटलर ने भी ऐसा ही एक संस्था बनाई थी उसका नाम था खाकी। सेना के बीच से उसने ये संस्था बनाई थी। सहाय की टिप्पणी पर बवाल मच गया है। भाजपा नेताओं ने कड़ी आलोचना करते हुए सोनिया व राहुल गांधाी पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को लताड़ा
पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक व असंसदीय टिप्पणी करने पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कड़ी नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कांग्रेस को लताड़ा है। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने अपने नेताओं की आलोचना या निंदा इसलिए नहीं की, क्योंकि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने ही उन्हें इस तरह से अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए उकसाया है। 

गांधी परिवार का मौन समर्थन : रमण सिंह
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रमण सिंह ने भी कहा कि सुबोध कांत सहाय की टिप्पणी को गांधी परिवार का मौन समर्थन था।

बयान से कांग्रेस का संबंध नहीं : जयराम रमेश
हालांकि, सहाय के विवादित बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि बयान से कांग्रेस का संबंध नहीं है। सहाय की टिप्पणी को लेकर जब एक न्यूज चैनल ने राकांपा नेता माजिद मेमन से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह हर नेता की टिप्पणियों पर अपनी राय नहीं दे सकते। वह उनकी खुद की राय हो सकती है। 


विवाद के बाद यह सफाई दी
बयान पर विवाद के बाद सुबोधकांत सहाय ने तुरंत अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री है तो उन्हीं की नीतियों पर सवाल पूछा जाएगा। हिटलर वाले बयान पर सहाय ने कहा कि वे उसके नक्शे पर चल रहे हैं। उन्होंने जो बात कही वह कहावत है।

महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने की थी अभ्रद टिप्पणी
सहाय से पहले महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में नागपुर के पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शेख हुसैन के खिलाफ भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई थी। हुसैन के खिलाफ नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस थाने में 14 जून को भारतीय दंड विधान की धारा 294 (अश्लील कृत्य और गाने) और धारा 504 आईपीसी (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed