{"_id":"5afb19e04f1c1be2408b58bc","slug":"after-the-karnataka-election-result-kerala-tourism-offers-beautiful-resorts-to-mlas-for-relax","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक के सियासी दंगल पर केरल सरकार ने ली चुटकी, विधायकों को आराम के लिए किया आमंत्रित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक के सियासी दंगल पर केरल सरकार ने ली चुटकी, विधायकों को आराम के लिए किया आमंत्रित
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 May 2018 04:01 AM IST
विज्ञापन
Kerala Tourism
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में किसी दल को बहुमत नहीं मिला है। सभी दलों के भीतर सरकार बनाने को लेकर चल रही उठापटक के बीच केरल टूरिज्म ने चुटकी लेते हुए कर्नाटक चुनाव में भाग लेने वाले सभी विधायकों को उनके राज्य आकर आराम करने की पेशकश दी है।
विज्ञापन
केरल टूरिज्म ने ट्वीट किया है, ‘कर्नाटक के नतीजों के उतार-चढ़ाव के बीच हम सभी विधायकों को भगवान के देश केरल में सुरक्षित और सुंदर रिसॉर्ट में ठहरने के लिए आमंत्रित करते हैं।’ ट्वीट को अब तक 6 हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट किया जा चुका है। नौ हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने इसे पर्यटन के प्रचार का शानदार तरीका बताया है। हालांकि, कुछ ने इसकी आलोचना भी की है। गौरतलब है कि इस समय केंद्रीय पर्यटन मंत्री अल्फांस कन्ननथानम भी केरल से ही हैं।
विज्ञापन